पूर्वांचल के जिलों में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, मिर्जापुर और भदोही में मिले संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के मिर्जापुर जिले में भी रविवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मिर्जापुर में 14 संक्रमित मिलने से जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 153 हो गई है। तो वहीं 73 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक की मौत हुई है। जिले में अब 79 एक्टिव केस हो गए हैं।
मिर्जापुर के जमालपुर के गोरखी गांव, देहात कोतवाली के अनन्तराम पट्टी, महेवा, नगर के लालडिग्गी, भटवा की पोखरी, छानबे ब्लॉक के नगवासी आदि स्थानों से 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
भदोही में 11 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में रविवार को आशा कार्यकर्ता समेत कोरोना के आठ नए मरीज मिले। इनमें दो मिर्जापुर जिले के रहने वाले हैं, जिन्होंने भदोही में जांच कराई थी। सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है। अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 160 पहुंच गई है।
वाराणसी में कोरोना वायरस के हर दिन अब नए मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को भी जिले में 21 लोग कोरोना संक्रमित हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 621 हो गई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या अब 22 पहुंच गई है। वहीं अब एक्टिव मरीजों की संख्या 241 हो गई है।