फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Coronavirus detection machine gave first result medium positive which CM Yogi will inaugurate today

सीएम योगी आज जिस कोरोना जांच मशीन का करेंगे उद्घाटन, उसने दिया पहला रिजल्ट मीडियम पॉजिटिव

Mon, 08 Jun 2020 12:52 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 08 Jun 2020 12:52 PM IST
सार

  • आज सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे मशीन का उदघाटन, मशीन ने कोरोना जांच का दिया पहला रिजल्ट।
  • आजमगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के 155 मरीज मिले। इनमें 50 मरीज स्वस्थ हुए और तीन की मौत हो गई। 102 सक्रिय।
  • आज दोपहर तक आजमगढ़ आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, करेंगे कोरोना वायरस जांच की मशीन का उद्घाटन।

विज्ञापन
Coronavirus detection machine gave first result medium positive which CM Yogi will inaugurate today
Coronavirus Test - फोटो : Social Media

विस्तार

 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच के लिए लगाई गई ट्र-नॉट मशीन ने रिजल्ट देना शुरू कर दिया है। रविवार को मशीन से जिला अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की जांच की गई। इसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग अभी इस रिपोर्ट को मीडियम पॉजिटिव मान रहा है। पूरी तरीके से पॉजिटिव पुष्ट करने के लिए इस रिपोर्ट को परीक्षण के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। इस मशीन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उद्घाटन करने वाले हैं।

विज्ञापन



जिला अस्पताल में शासन से आई ट्रू-नॉट मशीन का इंस्टालेशन हो चुका है। मशीन से प्रभारी एसआईसी व एक अन्य डॉक्टर के सैंपल की पहले ही टेस्टिंग कर ली गई थी। रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों के सैंपल की इस मशीन से जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि इसमें एक मरीज की रिपोर्ट मीडियम पॉजिटिव आई है। उसे मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है। अब इस रिपोर्ट की परीक्षण लखनऊ या गोरखपुर लैब से कराया जाएगा।

इसके बाद इसे पूरी तरीके से पॉजिटिव माना जाएगा। जाफरपुर में जिस मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है, वो प्रवासी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर आजमगढ़ में मशीन का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed