फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   coronavirus clash between two sides over to open way in mau

रास्ता बंद करने पर दो समुदाय भिड़े, पथराव, 22 गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2020 08:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Apr 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
coronavirus clash between two sides over to open way in mau
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोमरीडीह गांव में शनिवार सुबह कोरोना संक्रमण रोकने के लिए रास्ता बंद करने पर दो समुदायों में मारपीट हुई और पथराव हुआ। इसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। कोतवाल सच्चिदानंद ने मौके पर पहुंच कर 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें बाद में जेल भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे सीओ घोसी अभिनव कन्नौजिया ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। 

विज्ञापन


 सोमरीडीह गांव में अंसारी बस्ती से सटी राजभर बस्ती है। राजभर बस्ती के लोगों का मुस्लिम बस्ती से ही आना-जाना होता है। शुक्रवार शाम को अंसारी बस्ती के लोगों ने ईंट-पत्थर रखकर रास्ता बंद कर दिया। राजभर बस्ती के लोगों ने पूछताछ की तो कहा गया कि हम लोगों पर कोरोना फैलाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


आप सब भी आएंगे-जाएंगे तो कोरोना फैलेगा। इसलिए रास्ते को बंद कर दिया गया है। शनिवार सुबह 11 बजे रास्ता खोलने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा और फिर हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद दोनों ओर से ईट-पत्थर चलाए जाने लगे। सूचना मिलने पर कोतवाल सच्चिदानंद यादव मौके पर पहुंच गए और डांट फटकार कर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुछ लोगों ने बताया कि कुछ रोज पूर्व राजभर बस्ती के किसी ने लॉकडाउन में मुस्लिम पक्ष के लोगों का समूह में बैठने का वीडियो बनाया था, इस पर भी दोनों समुदायों में रोष था। इसी के चलते मुस्लिम पक्ष ने रास्ता बंद कर दिया था।  सीओ घोसी अभिनव कन्नौजिया ने बताया कि आपसी गलतफहमी के चलते दो पक्षों मारपीट हुई थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हो गया। दोनों पक्षों के 22 लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed