फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronation investigation in Azamgarh revealed negligence, suspect returned from medical college after two o'clock

आजमगढ़ में कोरोना जांच में लापरवाही आई सामने, दो बजे के बाद मेडिकल कालेज से वापस कर दिया गया संदिग्ध

Sun, 29 Mar 2020 07:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 29 Mar 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Coronation investigation in Azamgarh revealed negligence, suspect returned from medical college after two o'clock
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले में कोरोना संदिग्ध मरीजों के इलाज में लापरवाही सामने आने लगी है। मेंहनगर क्षेत्र का एक संदिग्ध रविवार को दो बजे के बाद मेडिकल कालेज पर पहुंचा तो उसे यह कहते हुए वापस भेज दिया गया कि कल आना आज डॉक्टर नहीं है। गांव के ही एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की है।

विज्ञापन

 

मेंहनगर क्षेत्र के खड़गपुर गांव में दो लोग दस दिन पूर्व मुंबई से आए। इसमें एक महिला है। महिला पूरी तरह से स्वस्थ है लेकिन पुरुष को सर्दी, जुखाम के साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। खड़कपुर गांव निवासी संतोष ने फोन पर बताया कि पुरुष की हालत गंभीर होने की जानकारी पर शनिवार से स्वास्थ्य महकमे व जिला प्रशासन से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन


सभी एक दूसरे पर टाल रहे हैं। सीएमओ को सूचना दी गई तो उन्होंने सीएचसी पर सूचना देने को कहा। 112 पर फोन किया गया तो वहां से 108 पर फोन करने को कहा गया। रविवार को 108 एंबुलेंस आई और संदिग्ध को राजकीय मेडिकल कालेज ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस दो बजे के बाद पहुंची थी, जिस पर मेडिकल कालेज प्रशासन ने डॉक्टर के न होने की बात कहते हुए संदिग्ध को जांच के लिए कल आने को कहा। एंबुलेंस चालक ने उसे पुन: गांव लाकर छोड़ दिया। संतोष का आरोप है कि स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से लापरवाही बरत रहा है। उसने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर भी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed