फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Coronaivurs new covid-19 case have been reported in varnaasi corona cases increasing in dist up

पूर्वांचल में गाजीपुर में चार समेत छह संक्रमित मिले, दिल्ली-मुंबई से आए चार लोग संक्रमित

Thu, 14 May 2020 07:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 14 May 2020 07:28 PM IST
सार

  • गाजीपुर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 14 मरीज मिल चुके हैं।
  • छह लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि आठ का इलाज चल रहा है। सभी को वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • कोरोना संक्रमितों में आठ लोग बाहर से आए हुए हैं, जिनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
Coronaivurs new covid-19 case have been reported in varnaasi corona cases increasing in dist up
coronavirus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर, आजमगढ़ और मऊ में बृहस्पतिवार को छह कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से पांच मुंबई से और एक दिल्ली से आया था। संबंधित गांवों को हॉट स्पॉट करने की कवायद शुरू कर दी गई।  नंदगंज थाने के राजूपुर सिरगिथा में एक व्यक्ति (45) मुंबई से ट्रक से सात मई को घर आया था। नौ मई को उसका सैंपल भेजा गया था।

विज्ञापन


भुड़कुड़ा निवासी एक व्यक्ति (48) मुंबई से   घर पहुंचा था। उसका सैंपल नौ मई को जांच के लिए भेजा गया था। बिरनो के मोहनपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति (46) दिल्ली से ट्रक से आजमगढ़ पहुंचा था। वहां से बेटे के साथ बाइक से घर आया था। 12 को उसकी सैंपलिंग की गई थी।
विज्ञापन


जबकि शादियाबाद थाने के चौकड़ीचौरा गांव निवासी एक युवक (35) मुंबई से ट्रक से परिवार के साथ घर आया था। उसकी 11 मई को सैंपलिंग की गई थी। इन सभी की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पाजिटिव आई है। अब जिले में मरीजों की संख्या 14 हो गई। इनमें से छह स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Coronaivurs new covid-19 case have been reported in varnaasi corona cases increasing in dist up
कोरोना का टेस्ट करते - फोटो : amar ujala

जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना के चार और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। आजमगढ़ के मेंहनाजपुर के जियापुर दक्षिणी गांव का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि युवक सात मई को मुंबई से गांव पहुंचा था। आठ मई को उसका सैँपल जांच के लिए भेजा गया था।

जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि मुंबई से जीयापुर पहुंचा युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। गांव की सीमाओं को सील कर दिया गया है। अब जनपद में मरीजों की संख्या 10 हो गई। इनमें से आठ स्वस्थ हो चुके हैं। मऊ में रानीपुर ब्लॉक के चितबिसाव गांव में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति (45) कोरोना संक्रमित मिला।

वह नौ मई को पत्नी तथा दो बच्चों के साथ मुंबई से आया था। गांव को हॉटस्पाट घोषित कर 21 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया। इसके साथ ही जनपद में मरीजों की संख्या दो हो गई। पहला मरीज स्वस्थ हो चुका है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि चितबिसाव गांव में मुंबई से आया एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed