वाराणसी में कोरोना: बीते दो दिन में दो मरीजों की मौत, 12 हुए अस्पताल में भर्ती, 593 नए कोविड पॉजिटिव मिले
वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लगा है। बीते दो दिन में 593 नए कोविड पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि इसी दो मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही 1167 मरीजों को स्वस्थ्य घोषित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तो थोड़ी कमी आई है लेकिन लेकिन मौत का ग्राफ धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। दो दिन में 593 नए मरीज मिले हैं। कोविड अस्पताल में 12 मरीजों को भर्ती किया गया। इसके साथ ही 1167 मरीजों को स्वस्थ्य घोषित किया गया।
जिले में बुधवार को दो मरीजों की मौत हुई है, जबकि 391 नए मरीज मिले हैं। वहीं बृहस्पतिवार को 201 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बुधवार को 5050 सैंपल की रिपोर्ट में 391 मरीज मिले। 10 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
26 जनवरी को 79 वर्षीय रूद्र बिहार भिखारीपुर निवासी मरीज की मौत हुई, जबकि लहरतारा निवासी 75 साल की महिला ने भी कोरोना से दम तोड़ दिया। 27 जनवरी को 3917 सैंपल की रिपोर्ट में 201 नए मरीज मिले हैं। दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
वाराणसी में 2662 सक्रिय मरीज
इसके साथ ही 26 जनवरी को होम आइसोलेशन में 592 मरीज स्वस्थ हुए और एक को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। 27 जनवरी को 569 मरीज होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए और पांच मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई। अब कुल 10384 मरीजों में 7716 डिस्चार्ज, छह की मौत के बाद अब 2662 सक्रिय मरीज हैं।
25 दिन में दो लाख किशोरों को लगा कोरोना का टीका
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अब तक जहां 18 से 60 साल की उम्र के लोगों को शत-प्रतिशत टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है, वहीं 25 दिन में दो लाख किशोरों का भी कोरोना टीकाकरण किया जा चुका है।
जिले में 15 से 17 साल तक के तीन लाख किशोरों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। तीन जनवरी से चल रहे टीकाकरण अभियान में अब तक यानी 27 जनवरी तक दो लाख से अधिक (200397) किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि जिले में अब तक 200397 यानी लक्ष्य का 77.7 प्रतिशत किशोरों को टीका लगाकर सुरक्षित किया जा चुका है।
केंद्रों पर 36075 लोगों ने लगवाया टीका
बृहस्पतिवार को कुल 36075 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें 11450 को पहली और 22789 को दूसरी डोज लगाई गई। सीएमओ ने बताया कि इसमें 2615 किशोर और 1836 लोगों ने प्री काशन डोज लगवाई। अब तक जिले में कुल 53,06,065 कोरोना डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें से 30,26,183 (101.8 प्रतिशत) पहली डोज व 20,59,315 (69.3 प्रतिशत को) दूसरी डोज लगी। इसके साथ ही 20,170 को प्रीकॉशनरी डोज लगाई जा चुकी हैं।