{"_id":"64456af505afaff6690f71f6","slug":"corona-update-16-people-found-covid-positive-including-five-medical-students-of-bhu-2023-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Update: बीएचयू के पांच मेडिकल छात्रों सहित 16 कोरोना संक्रमित, अब बनारस में 132 एक्टिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update: बीएचयू के पांच मेडिकल छात्रों सहित 16 कोरोना संक्रमित, अब बनारस में 132 एक्टिव केस
Sun, 23 Apr 2023 11:00 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:00 PM IST
सार
वाराणसी में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब रोजाना 15 से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। रविवार को 16 लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को आईएमएस बीएचयू के पुनर्वास हॉस्टल में रहने वाले पांच मेडिकल छात्रों समेत 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमे पैगंबरपुर निवासी एक महिला की रिपोर्ट भी दोबारा पॉजिटिव आई है जो पिछले सात दिनों से कोरोना वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को रविवार को कुल 629 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। इसमें अलग-अलग जगहों से 16 लोग संक्रमित हुए हैं। सामनेघाट में रहने वाली 28 वर्षीय और डॉक्टर, बीएचयू डॉक्टर्स गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली 24 वर्षीय मेडिकल छात्रा, पुनर्वास हॉस्टल बीएचयू में रहने वाले 20 वर्षीय, 18 वर्षीय, 20 वर्षीय, और 20 वर्षीय एमबीबीएस प्रथम वर्ष के मेडिकल छात्रों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली 31 वर्षीय शोध छात्रा, बीएचयू एस रामाकृष्णन हॉस्टल में रहने वाले 26 वर्षीय छात्र संक्रमित हुआ है। नए संकमितों के मिलने के बाद कुल 276 केस में 143 के स्वस्थ होने के बाद अब 132 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा, मंदिर में कराई शादी