फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona protocol is not followed at railway and roadways stations

रेलवे व रोडवेज स्टेशन पर कोरोना प्रोटोकॉल छू मंतर

Thu, 10 Jun 2021 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Corona protocol is not followed at railway and roadways stations
कोरोना की वजह से लगाए गए आंशिक कर्फ्यू के दौरान लोग अपने घरों को लौट आए थे। जो फिर से कामकाज के लिए वापस जा रहे हैं। बुधवार को अनलॉक के तीसरे दिन कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर यात्रियों का तांता लगा रहा। कोई अपनी पढ़ाई पूरी करने तो कोई अपने काम पर वापस अन्य जनपदों के लिए रवाना हो रहा था। इस दौरान लोगों को न ही सामाजिक दूरी का ख्याल रहा और न ही मास्क का। रेलवे और रोडवेज प्रशासन की ओर से भी कोई सख्ती बरती गई।
विज्ञापन

संक्रमण की दूसरी लहर में आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया था। जिसपर लगाम लगाने के लिए शासन के आदेश पर प्रशासन ने तमाम सख्तियां लागू की थीं। इसी प्रकार शहर के सभी रेलवे स्टेशनों और रोडवेज पर भी तमाम सुरक्षा के इंतजाम किये गए थे। जिसका सख्ती से पालन कराये जाने के साथ कार्रवाई भी की जा रही थी। जो अनलॉक के बाद दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन

कैंट रोडवेज बस स्टेशन कोरोना टेस्ट बंद
कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर दोपहर 1.30 से दो बजे परिसर में मौजूद यात्री सामाजिक दूरी का पालन करते नहीं दिखे। ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं पहना था। बसों में यात्री के साथ-साथ परिचालक भी बिना मास्क पहने दिखाई दिए। प्रवेश द्वार पर ऐंटीजन टेस्ट भी बंद कर दिया गया है। पूछने पर पता चला कि दो दिन से टेस्ट किट आ ही नहीं रही। ज्यादातर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर सटकर बैठे दिखे लोग
कैंट रेलवे स्टेशन पर दोपहर दो से 2.30 बजे प्रवेश द्वार पर यात्रियों का एंटीजन टेस्ट नहीं हो रहा था। वहां बैठे एक कर्मी ने बताया कि दो बजे तक 41 एंटीजन और 50 आरटीपीसीआर कराया गया है। वहीं प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर के इर्द गिर्द टहल रहे यात्री सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते दिखाई दिए। बिना रोकटोक के यात्री एक दूसरे के बगल में बैठे रहे। इस दौरान कईयों ने मास्क भी नहीं लगाया था।

नर्सरी टीचर ट्रेनिंग की परीक्षा होने वाली है। जिसके लिए प्रयागराज जा रही हूं। - रितिका त्रिपाठी, बस यात्री
लखनऊ में इंजिनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा हूं। पढ़ाई के लिए लखनऊ जा रहा हूं। - राहुल सिंह, बस यात्री
दिल्ली में एक बैंक में नौकरी करता हूं। कल ऑफिस ज्वाइन करना है। वहीं जा रहा हूं। - ऋषि प्रकाश, रेल यात्री
गुड़गांव से कोविड की वजह से घर मऊ आया था। अनलॉक हुआ तो लौट रहा हूं। - गोविंदा कारूष, रेल यात्री
चालकाें व परिचालकों के साथ कैंटीन संचालकों व यात्रियों को मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन किये जाने के लिए निर्देशित किया है। नहीं लगाने पर जुर्माने का भी प्रावधान है।- संतोष कुमार, रोडवेज आरएम
रेलवे स्टेशन परिसर में कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है, इसके लिए जीआरपी और आरपीएफ को निर्देशित किया गया है।- रवि प्रकाश चतुर्वेदी, एडीआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed