{"_id":"5f034b34c00200659f7f6e32","slug":"corona-positive-cases-in-ballia-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया में डीएसओ और डॉक्टर समेंत एक दिन में मिले सर्वाधिक 38 कोरोना पॉजिटिव, 12 नए हॉट स्पॉट बने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में डीएसओ और डॉक्टर समेंत एक दिन में मिले सर्वाधिक 38 कोरोना पॉजिटिव, 12 नए हॉट स्पॉट बने
Mon, 06 Jul 2020 09:33 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया में 24 घंटे में मरीजों के पॉजिटिव आने का अब तक का रिकॉर्ड सोमवार को टूट गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर, फार्मासिस्ट के परिवार व जिला पूर्ति अधिकारी समेत कुल 38 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जिलाधिकारी की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार इन 38 मरीजों के सामने आने के बाद 12 हॉट स्पॉट नए बने हैं।
जिले में सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों की लिस्ट 3 चरणों में सामने आई। पहले चरण में दिन में 10:00 बजे बताया गया कि आज कुल 3 नए मरीज सामने आए हैं। शाम को लगभग 8:00 बजे 11 और मरीज सामने आए। रात 10:00 बजे तक मरीजों की यह संख्या बढ़कर 24 हो गई। इस प्रकार कुल मिलाकर पिछले 24 घंटे में कुल 38 मरीज सामने आए।
सोमवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में जिला अस्पताल के प्रसिद्ध सर्जन समेत परिवार के तीन लोग पॉजिटिव पाए गए। जबकि जिला अस्पताल में तैनात एक फार्मासिस्ट समेत परिवार के पांच सदस्य पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा जिला पूर्ति अधिकारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा शहर व आसपास के अन्य क्षेत्रों के 29 अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीतम कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार को पॉजिटिव मिले सभी लोगों को मिलाकर जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 208 हो गई है। रविवार तक जिले में पॉजीटिव मरीजों की संख्या 170 थी। इनमें से 104 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
एक्टिव केस की संख्या 104 है। जिला अस्पताल में डॉक्टर और फार्मासिस्ट के परिवार के संक्रमित होने के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं जिला पूर्ति कार्यालय में भी हड़कंप की स्थिति है। इन लोगों को स्वास्थ्य टीम द्वारा भर्ती और सेनीटाइज करने की कवायद चल रही है।