फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona patients will be able to get treatment in private hospitals too

निजी अस्पतालों में भी इलाज करा सकेंगे कोरोना मरीज

Thu, 06 Jan 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Corona patients will be able to get treatment in private hospitals too
कोरोना की दूसरी लहर की तरह तीसरी में भी सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों का इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत मानक पर खरा उतरने वाले को चुना जाएगा। बुधवार को सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने निजी अस्पताल प्रबंधन से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर इलाज संबंधी जानकारी हासिल की। साथ ही शासन के निर्देश पर सभी तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने बताया कि शासन की ओर से मरीजों के जांच, इलाज आदि की फीस निर्धारित कर दी गई है। इसके अनुसार इलाज किया जाना है। साथ ही अस्पतालों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन, मरीजों को जागरूक करने और हर तरह की तैयारियां समय से करने को कहा। ऑक्सीजन प्लांट के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल सिंह ने अस्पतालों में प्लांट की नए सिरे से जांच कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने, हर बेड तक ऑक्सीजन सिस्टम की जांच कर लेने की बात कही। एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्या ने अस्पताल की ओर से समय-समय पर हर जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देते रहने की बात कही।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में व्यवस्था
हर अस्पताल को गेट और कोविड वार्ड गेट पर इलाज खर्च की सूची लगानी होगी।
मरीजों के सेहत के बारे में सुबह-शाम परिजनों को जानकारी देनी होगी।
परिजनों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना होगा।
शासन की ओर से तय इलाज के खर्च को ही लेना होगा।
अस्पताल में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा।
कितने बेड भरे हैं और खाली हैं, इसकी सूचना नोटिस बोर्ड पर देना जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed