फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona in varanasi: Corona cases increasing 14 infected found in two days, 16 active patients 

वाराणसी में कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार: दो दिन में मिले 14 संक्रमित, 16 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

Fri, 31 Dec 2021 09:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 31 Dec 2021 09:28 AM IST
सार

गुरुवार को जिन आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसमें  तीन लोगों ने कोरोना की दोनो डोज लगवाई है। इसमें दो चिकित्सक, एक छात्र शामिल हैं।

विज्ञापन
Corona in varanasi: Corona cases increasing 14 infected found in two days, 16 active patients 
वाराणसी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। बुधवार को छह मरीजों के मिलने के बाद गुरुवार को आठ नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें दो चिकित्सक, दो छात्र, एक बिजनेस मैन शामिल हैं। नए मरीजों के मिलने के बाद अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या दहाई में पहुंच गई है। 16 एक्टिव मरीजों में 14 मरीज तो दो दिन में ही मिले हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को जिन आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसमें सात पुरुष और एक महिला शामिल है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि लंका निवासी 57 वर्षीय चिकित्सक जो कि 21 दिसंबर को दिल्ली से लौटे थे, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 21 दिसंबर को मुंबई से लौटे जगतगंज निवासी 21 वर्षीय छात्र में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही औरंगाबाद निवासी 47 वर्षीय, चंदुआ छित्तूपुर निवासी 57 वर्षीय और बृज इंक्लेव निवासी 27 वर्षीय छात्र में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही गोविंदपुर कला निवासी 31 वर्षीय पुरुष, साकेत नगर कालोनी लंका में रहने वली 31 वर्षीय महिला चिकित्सक और महमूरगंज निवासी 25 वर्षीय बिजेनस मैन भी संक्रमित हुए हैं। 
विज्ञापन


तीन को दूसरी, एक मरीज को लगी थी पहली डोज
बृहस्पतिवार को संक्रमित आठ मरीजों में तीन लोगों ने कोरोना की दोनो डोज लगवाई है। इसमें दो चिकित्सक, एक छात्र शामिल हैं। इसके अलावा एक छात्र ने कोई भी टीका नहीं लगवाया है जबकि बिजनेस मैन महिला को केवल एक ही डोज लगी है। खास बात यह है कि यह सभी लोग कोरोना काल में पहली बार पॉजिटिव भी हुए हैं। आठ में से केवल दो लोग ही बाहर से आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 स्टेटिक बूथों पर करवा सकेंगे कोरोना जांच
जिले में 14 स्टेटिक बूथ भी बनवाए गए हैं, जहां लोग कोरोना की जांच करवा सकेंगे। इसमें शहर में  छह और ग्रामीण में आठ स्टेटिक बूथ संचालित हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि कोविड से मिलते जुलते लक्षण दिखे तो तत्काल कोविड की जांच करानी चाहिए। जांच में पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य टीम को ट्रेवल हिस्ट्री, संपर्क में आने वालों की जानकारी भी देनी चाहिए।

यहां बने हैं स्टेटिक बूथ

स्वामी विवेकानंद मेमोरियल हॉस्पिटल भेलूपुर
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सालय रामनगर
शहरी सीएचसी शिवपुर
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा
ईएसआईसी हॉस्पिटल पांडेयपुर

ग्रामीण क्षेत्र के बूथ
पीएचसी बड़ागांव, पीएचसी काशी विद्यापीठ, पीएचसी सेवापुरी, पीएचसी पिंडरा, पीएचसी हरहुआ, पीएचसी चिरईगांव, सीएचसी चोलापुर एवं सीएचसी अराजीलाइन को स्टेटिक बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed