फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona impact on festival BHU foundation day no sobha yatra and no any procession this year too on bansant panchami 2022

कोरोना की भेंट चढ़ा उत्सव: बीएचयू में स्थापना दिवस पर इस बार भी नहीं निकलेगी शोभायात्रा, विद्यार्थियों में मायूसी

Thu, 03 Feb 2022 03:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Feb 2022 03:59 PM IST
सार

बसंत पंचमी के दिन ही 1916 में बीएचयू की स्थापना संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। इसी कारण हर वर्ष बसंत पंचमी के दिन विश्वविद्यालय के सभी संकायों द्वारा झांकियां निकाली जाती हैं। लेकिन इस बार भी कोराना काल के कारण आयोजन नहीं है। 

विज्ञापन
Corona impact on festival BHU foundation day no sobha yatra and no any procession this year too on bansant panchami 2022
बीएचयू में स्थापना दिवस पर निकली झांकी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बसंत पंचमी के दिन काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में इस साल भी शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। कोरोना संक्रमण की वजह से इस दिन केवल स्थापना स्थल पर पूजन कराया जाएगा। बीएचयू के 106वें स्थापना दिवस पर शोभायात्रा और झांकियों के आयोजन नहीं होने से विद्यार्थियों में मायूसी है। कोरोना के कारण कक्षाओं को संचालन भी ऑनलाइन ही हो रहा है। 

विज्ञापन


1916 में बसंत पंचमी के दिन ही बीएचयू की स्थापना संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। इसके बाद से हर साल बसंत पंचमी के दिन ही विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया जाता है। बीएचयू स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय के संकायों, संस्थानों के साथ ही इससे जुड़े महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा अलग-अलग थीम पर झांकियां निकाली जाती हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में होने वाले इस आयोजन को लेकर करीब 10 दिन पहले से ही तैयारी शुरू हो जाती है। इसमें संकायों में झांकियां तैयार करने से लेकर बैरीकेडिंग भी करा दी जाती है। इस साल बसंत पंचमी पांच फरवरी को मनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदा मांगने वालों पर होगी कार्रवाई

अब केवल दो दिन का समय ही बचा है। कोरोना संक्रमण की वजह से न तो शोभायात्रा निकाली जाएगी, न ही किसी तरह की कोई झांकी निकलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्थापना दिवस स्थल पर पूजन की तैयारी चल रही है।

Corona impact on festival BHU foundation day no sobha yatra and no any procession this year too on bansant panchami 2022

विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कॉपरी ने एक आदेश जारी कर बताया है कि कुछ छात्रों द्वारा सरस्वती पूजा के नाम पर चंदा मांगे जाने की शिकायत मिली है। सभी से अपील की गई है कि वह किसी भी पूजा के नाम पर चंदा न दें। सूचना मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।ो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed