फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona Effect varanasi Only 50 percent teachers and employees will work in BHU rotation system in departments from today

कोरोना का असर: बीएचयू में 50 फीसदी शिक्षक और कर्मचारी ही करेंगे काम, विभागों में आज से रोटेशन प्रणाली

Sat, 08 Jan 2022 01:20 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Jan 2022 01:20 AM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर को देख यूजीसी  द्वारा जारी सुरक्षा के मानक उपायों को बीएचयू में लागू कर दिया गया है। इसके तहत कार्यालयों में रोटेशन के अनुसार आधे कर्मचारी ही उपस्थित होकर काम करेंगे।

विज्ञापन
Corona Effect varanasi Only 50 percent teachers and employees will work in BHU  rotation system in departments from today
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देख काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में रोटेशन प्रणाली लागू कर दी गई है। सभी विभागों में 50 फीसदी शिक्षक और कर्मचारी रोटेशन आधार पर आएंगे। आधे कर्मचारी घर से कार्य करेंगे। नई व्यवस्था शनिवार से लागू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार शाम विभागों में सर्कुलर जारी कर दिया है।

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को देख विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी)  द्वारा जारी सुरक्षा के मानक उपायों को विश्वविद्यालय में लागू कर दिया गया है। इसके तहत कार्यालयों में रोटेशन के अनुसार आधे कर्मचारी ही उपस्थित होकर काम करेंगे और आधे घर से कार्य करेंगे।
विज्ञापन


निश्चित दिवस अवधि के बाद रोटेशन का क्रम परिवर्तित होता रहेगा। समूह क के अधिकारियों का नियमित रूप से कार्यालय में रहना अनिवार्य किया गया है।
पढ़ेंः बीएचयू ओपीडी के लिए फिर से ऑनलाइन बुकिंग, विभागवार देखे जाएंगे मात्र 50 मरीज, ऑपरेशन भी कम होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला और दिव्यांग कर्मचारियों को छूट

विश्वविद्यालय में लागू नियम के अनुसार, गर्भवती महिला कर्मचारियों व दिव्यांग कर्मियों को कार्यालय में उपस्थिति से छूट दी जाएगी, लेकिन उन्हें घर से काम करना होगा। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को निवास क्षेत्र डिनोटिफाई होने तक छूट रहेगी। 

वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी बैठक

घर से काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को टेलीफोन और संचार के अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यमों पर हर समय उपलब्ध रहना होगा। कार्यालयों में बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी, जब तक अति अनिवार्य न हों। कार्य स्थल पर सबके लिए मास्क, सैनिटाइजर और बार-बार हाथ धोने की अनिवार्यता लागू की गई है। गलियारों, कैंटीन में भीड़ कम करने तथा बार-बार हाथ सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं।

आवश्यक सेवाएं रहेंगी यथावत

कुलसचिव सामान्य प्रशासन कार्यालय से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि सर सुंदर लाल अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर, शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, फार्मेसी, चिकित्सकीय प्रयोगशालाओं, जल एवं विद्युत आपूर्ति विभाग, सफाई, सुरक्षा, डेयरी एवं कृषि फार्म विभागों पर वर्क फ्रॉम होम का नियम लागू नहीं होगा। उनकी सेवाएं यथावत जारी रहेंगी।
पढ़ेंः वाराणसी में कोरोना का कहर: तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में मिले 210 संक्रमित, टोल फ्री नंबर जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed