फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   copmitition in school

प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश

Sun, 18 Aug 2019 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
copmitition in school
वाराणसी। केंद्रीय विद्यालय डीरेका में चार दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी शनिवार से शुरू हुई। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच वाराणसी संभाग के विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता पर्व के तहत आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त डी मणिवण्णन ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के व्यवहारिक जीवन में उपयोगी बताया। पहले दिन हिंदी काव्यपाठ, संस्कृत श्लोक पाठक, हिंदी कहानी और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम में वाराणसी संभाग के इलाहाबाद, गोरखपुर, रिहंदनगर सहित अन्य जगहों से 330 छात्र और 51 शिक्षक शामिल हैं। इससे पहले केवी डीरेका के छात्रों ने स्वागत गीत और केवी बीएचयू की छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर मनोहारी नृत्य की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन व्यंकटेश सिंह, धन्यवाद ज्ञापन गायत्री ने किया। इस दौरान जेपी पाठक, विनीता राय, एसएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed