{"_id":"60c277e48ebc3e6cca25a5e7","slug":"controversy-during-orchestra-accused-of-breaking-stage-with-tractor-varanasi-news-vns5941540170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्ट्रा के दौरान विवाद, ट्रैक्टर से स्टेज तोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्केस्ट्रा के दौरान विवाद, ट्रैक्टर से स्टेज तोड़ने का आरोप
विज्ञापन
कछवा रोड। मिर्जामुराद थाना के जोगियापुर गांव में बुधवार रात गांव के बिंद बस्ती में आई बारात में आर्केस्टा को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि घराती पक्ष के एक युवक ने स्टेज पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आर्केस्ट्रा के आयोजनकर्ता और ट्रैक्टर चालक को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बिंद बस्ती के रहने वाले हरिश्चंद्र की पुत्री की शादी भदोही जिले के गंगापुर गांव के रहने वाले राजबहादुर के पुत्र बृजेश कुमार बिंद से तय हुई। गांव के एक व्यक्ति के खेत में जनवासे की व्यवस्था की गई थी। बारात में आर्केस्ट्रा का आयोजन था। आरोप है कि खेत मालिक की ओर से कई लोग पहुंचे और बिना अनुमति के खेत में बरात ठहराने और आर्केस्टा कराने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि ट्रैक्टर चढ़ाकर आर्केस्टा के लिए लगाई गई चौकी तोड़ दी गई। मिर्जामुराद इंस्पेक्टर ने बताया कि आर्केस्टा में मनपसंद गाने की फरमाइश अनसुना पर करने पर विवाद हुआ था। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
------------
डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, छह घायल
मिर्जामुराद। अरका कंस रायपुर गांव में बुधवार रात द्वारपूजा के समय डीजे पर डांस को लेकर बरातियों-घरातियों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ
से छह लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पीआरवी ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अरका कंसरायपुर गांव में शंकर बिंद के घर पर जौनपुर जिले के थानागद्दी (टेकुरीडीहा) गांव से बरात आई थी। द्वारपूजा के समय डीजे पर डांस को लेकर बरातियों-घरातियों के बीच कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। इसमें घायल छह लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।