फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Controversial statement of SP MP Virendra Singh from Chandauli in case of suicide of Home Guard son

UP: 'लड़की जबरन गले पड़ लड़के को फंसाना चाहती थी', होमगार्ड के बेटे की मौत मामले में सपा सांसद का विवादित बयान

Sun, 14 Jul 2024 10:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Jul 2024 10:21 AM IST
सार

लड़की पीड़ित नहीं है... वह लड़के को फंसाने की साजिश कर रही थी। चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया है। सांसद लंका थाने के होमगार्ड के बेटे की मौत के मामले में पार्टी नेताओं के साथ आए थे।

विज्ञापन
Controversial statement of SP MP Virendra Singh from Chandauli in case of suicide of Home Guard son
समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लड़का इतनी भी बड़ी गलती नहीं किया था। लड़की का जबरदस्ती उस लड़के के गले पड़ कर उसे बेइज्जत करने का प्लान था। इसमें पुलिस विभाग के लोग उसके सहयोगी थे। लड़की पीड़ित नहीं थी और वह लड़के को फंसाने की साजिश कर रही थी। यह वायरल वीडियो में देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


ये बातें चंदौली से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने शनिवार को लंका थाने के होमगार्ड शारदा सोनकर के सब्जी-फल विक्रेता बेटे विशाल सोनकर की मौत के संबंध में कहीं। सांसद सपा के 13 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ विशाल सोनकर के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


सपा नेताओं ने विशाल के पिता शारदा सोनकर को ढांढ़स बंधाया और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हम लोगों को यहां भेजा है। यह अत्याचार भारतीय जनता पार्टी के राज में हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से कराई जानी चाहिए। पुलिस के अधिकारी कभी पुलिस कर्मियों की निष्पक्ष जांच नहीं करेंगे। विशाल सोनकर के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। समाजवादी पार्टी की तरफ से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। 

पुलिस कमिश्नर को पत्रक देकर मांग की जाएगी कि घटना के संबंध में एफआईआर पंजीकृत कराएं और संबंधित कर्मचारियों को लंका थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेजें। इस दौरान सोनभद्र के सपा सांसद छोटेलाल खरवार, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान, पूर्व विधायक पूनम सोनकर और पूर्व पार्षद वरुण सिंह सपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छात्रा ने कहा था- रोजाना भद्दी टिप्पणी कर करता था परेशान
12वीं में पढ़ने वाली जिस छात्रा ने विशाल सोनकर को दो थप्पड़ मारे थे, उसका कहना है कि स्कूल जाने के दौरान फल विक्रेता उस पर अकसर भद्दी टिप्पणी करता था। मैं, साइकिल से जा रही थी। विशाल ने गत बुधवार की सुबह भी टिप्पणी की थी। 

 

इस पर उसने अपनी साइकिल रोक दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। विशाल के बर्ताव से आहत होकर रो रही थी, तभी पुलिसकर्मी मदद के लिए आगे आए। जो कुछ हुआ, पुलिस और लोगों के सामने हुआ है। सपा नेताओं को यह भी देखना चाहिए। अगर कोई उनकी बेटी के साथ ऐसा करे तो वो क्या करेंगे। क्या पुलिस के पास नहीं जाएंगे। शिकायत नहीं दर्ज कराएंगे।

ये था मामला
नगवां में किराये पर कमरा लेकर विशाल सोनकर (20) रहता था। गत बुधवार को रविदास पार्क के सामने गंगा में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। पिता शारदा सोनकर का आरोप था कि मॉर्निंग वॉक के लिए सादे कपड़ों में निकले लंका थानाध्यक्ष के सामने एक पुलिस कर्मी ने उसके बेटे विशाल को थप्पड़ मारा था। इसके बाद एक स्कूली छात्रा ने उसके बेटे को दो थप्पड़ मारे थे। इससे आहत होकर विशाल ने गंगा में कूदकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed