फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Contractor murder case: Police revealed murder within 36 hours accused arrested in sonbhadra up

ठेकेदार हत्याकांड: 36 घंटे के अंदर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Dec 2020 10:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 16 Dec 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Contractor murder case: Police revealed murder within 36 hours accused arrested in sonbhadra up
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव के पास मऊ जिले के रहने वाले ठेकेदार रामभुवन यादव(39 ) की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सदर कोतवाली क्षेत्र से बुधवार को सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी संजय परिहार के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि रामभुवन यादव और संजय ने नशे में धुत होकर आपस में विवाद कर लिया था। इससे नाराज होकर संजय ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार, सोमवार को देर रात मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी ठेकेदार रामभुवन यादव व्सदर कोतवाली क्षेत्र के सुकृत में रहते थे। वह बिचपई गांव में मकान बनवा रहे थे। कुछ दिन पहले ठेकेदारी के कार्य के सिलसिले में मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में गए थे। सोमवार की रात करीब एक बजे उरमौरा के समीप सड़क के किनारे उनका शव मिला।

विज्ञापन

उनके सीने में दो गोली लगी थीं। एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने एएसपी ओपी सिंह, राजीव सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी की अगुवाई में सदर कोतवाल अंजनी कुमार राय, एसओजी प्रभारी अमित तिवारी, सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह और स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह को लगाया था। कोतवाल अंजनी राय ने बताया कि टीम ने अलग-अलग कई स्थानों पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed