फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Contractor gave check on death of sweeper in manhole no money in account in varanasi

Varanasi: मैनहोल में जान गंवाने वाले सफाईकर्मी को जो चेक दिया उस खाते में पैसे नहीं, घरवालों ने कही ये बात

Mon, 08 Apr 2024 08:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 08 Apr 2024 08:39 AM IST
सार

वाराणसी में मैनहोल में उतरे सफाईकर्मी की मौत हो गई थी। अधिकारियों के दबाव में ठेकेदार ने पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये का चेक दिया था। परिवार के लोग जब चेक लगाया तो पता चला कि खाते में रुपये ही नहीं हैं। इस पर ठेकेदार से परिवार वालों ने बात की तो बोला दो दिन बात पैसे आ जाए तो बैंक जाना। 

विज्ञापन
Contractor gave check on death of sweeper in manhole no money in account in varanasi
मच्छोदरी स्थित मृतक सफाई कर्मचारी की पत्नी को सांत्वना देतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भैंसासुर घाट पर जल निगम के अधिकारियों और लीलावती कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही से सीवर सफाई के दौरान सफाईकर्मी घूरेलाल की मौत हो गई थी। पोस्टर्माटम हाउस में अधिकारियों के दबाव में ठेकेदार ने एक लाख रुपये नकद और दस लाख का चेक दिया। जब परिवार वालों ने शनिवार को चेक लगाया तो बैंक वालों ने कहा कि खाते में पैसा नहीं है। इस पर परिवार वालों ने ठेकेदार से संपर्क किया तो उसने कहा कि दो दिन बाद पैसा आने के बाद बैंक जाइएगा।

विज्ञापन


घूरेलाल के रिश्तेदार राम विलास राम ने बताया कि अभी कोई पैसा नहीं मिला है। एकाउंट में पैसा न होने से चेक क्लीयर नहीं हो सका है। ठेकेदार ने कहा कि सोमवार को 12 बजे के बाद जाइएगा। हम लोगों की मांग है कि बच्चों की शिक्षा, नौकरी, आवास और मुआवजा दिया जाए। घूरेलाल के भांजे राजू ने बताया कि ठेकेदार ने शाही नाले में बगैर सुरक्षा उपकरण के उतार दिया था। जब उन्हें गैस लगी तो ठेकेदार भाग गया। 
विज्ञापन


जल निगम के सहायक अभियंता नीरज सिंह ने कहा कि विभागीय जांच कराई जा रही है। जो लोग दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोनचंद बाल्मीकि ने कहा कि जांच कमेटी में सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब चार बच्चों को कैसे पालेगी चंदा

सफाई कर्मी घूरेलाल की मौत के बाद पत्नी चंदा बेसुध है। वह बार बार रोते हुए कह रही है कि अब चार बच्चों को कैसे पालेगी। परिवार में दो बेटी और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी रुबी 14 साल की है। कक्षा नौ में पढ़ती है। बेटा चंद्रशेखर 12 साल का है और वह कक्षा आठ में पढ़ता है। 11 साल की बेटी शिवानी है। सबसे छोटा बेटा अजय दस साल का है। वह मछोदरी स्मार्ट स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है।

जांच का मुख्य बिंदु जिम्मेदार कौन
जिलाधिकारी एस राजलिंगम की ओर से गठित जांच कमेटी के डिप्टी कलेक्टर माल पिनाक पाणि द्विवेदी ने कहा कि परिवार वालों से मुलाकात के अलावा घटना स्थल का मुआयना किया गया। जांच का मुख्य बिंदु घटना के लिए जिम्मेदार कौन है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। परिवार वालों को हर संभव मदद दिलाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के अनुसार 30 लाख रुपये देने का प्राविधान है। परिवार वालों को एक लाख रुपये नकद और दस लाख रुपये का चेक ठेकेदार से दिलवाया गया है। बाकी बची 19 लाख रुपये की धनराशि भी दिलाई जाएगी।

दो वक्त की रोटी के जुगाड़ में मौत के मुंह में कूद रहे

सीवर कार्य करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि दो वक्त रोटी की जुगाड़ में मौत के मुंह में जाना पड़ता है। विभागीय अधिकारियों को इनके जान की परवाह नहीं होती है। न तो इन्हें कोई सुरक्षा उपकरण दिया जाता है और न ही इनका बीमा कराया जाता है। ठेकेदार शराब पिलाकर सीवर चैंबर में उतार देते हैं।

बीते 10 सालों में आठ की मौत, केवल एक को मिला दस लाख मुआवजा
बीते दस सालों में आठ लोगों की मौत सीवर सफाई के दौरान हुई है। बीते 30 नवंबर 2021 को लहुराबीर के पास मैनहोल में उतरे एक सफाईकर्मी की मौत हुई। पांडेयपुर काली मंदिर के पास एक मार्च 2019 को दो सफाईकर्मियों की जान चली गई थी। नवंबर 2018 में चौकाघाट के पास हुई घटना में दो सफाईकर्मी की मौत हुई थी। इसके अलावा चौहटटा लाल खां के पास एक सफाईकर्मी की मौत हुई। सुंदरपुर और पीलीकोठी के पास एक-एक सफाईकर्मी की मौत हो चुकी है। इसमें से केवल एक को दस लाख रुपये मुआवजा मिला है। बाकी लोगों को कुछ रुपये देकर मामला दबा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed