फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   congress mp Karti Chidambaram visit Kashi Vishwanath Dham varanasi targeted on BJP in Pegasus case

वाराणसी पहुंचे कार्ति चिदंबरम: काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता को सराहा, पेगासस मामले में भाजपा पर निशाना साधा

Sun, 30 Jan 2022 09:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Jan 2022 09:30 PM IST
सार

पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम रविवार को बनारस पहुंचे। श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के बाद बातचीत करते हुए उन्होंने धाम की भव्यता को सराहा। 

विज्ञापन
congress mp Karti Chidambaram visit  Kashi Vishwanath Dham varanasi targeted on  BJP in Pegasus case
काशी विश्वनाथ धाम में कार्ति चिदंबरम - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से सांसद कार्ति चिदंबरम ने पेगासस मामले पर भाजपा पर निशाना साधा है। कहा कि लोगों के फोन टैप करना, आम आदमी और विपक्षी नेताओं की जासूसी करना सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाता है। हम इसके विरोध में जनता के साथ खड़े हैं। सुरक्षा के नाम पर आम आदमी की निजता को भंग करना कानूनन अपराध है।  

विज्ञापन


पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति रविवार को बनारस पहुंचे। श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के बाद बातचीत करते हुए उन्होंने धाम की भव्यता को सराहा। कहा कि इससे पहले कभी काशी विश्वनाथ के दर्शन नहीं किए थे। बहरहाल, मंदिर देखने के बाद मुझे अच्छा महसूस हुआ।
विज्ञापन


यूपी चुनाव में देखने को मिलेगा बदलाव
इससे पहले उन्होंने बाबा काल भैरव के भी दर्शन किए। इसके अलावा वो  कई पर्यटक स्थलों पर भी गए।  कार्ति ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी चुनाव में बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले  कांग्रेस छोड़कर जाने वालों के सवाल पर कार्ति ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। संगठन में यदि कोई विरोध है तो उसे अंदर सुलझाएं, छोड़ना कोई विकल्प नहीं होता है। लोग ऐसे कैसे पार्टी बदलकर 180 डिग्री उल्टी विचारधारा वाले दलों को ज्वाइन कर लेते हैं।
पढ़ेंः अश्विनी चौबे बोले: भारतीय संस्कृति को समझने में राहुल गांधी की सात पीढ़ियां बीत जाएंगी, हार्दिक पटेल को रामायण पढ़ने की नसीहत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed