फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress leader Navjot Singh Sidhu visit in Kashi with his wife suffering from cancer

मरना सबको है, कर्म ही जिंदा रहता है: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू बोले- भूखों को रोटी खिला देना ही धर्म है

Sat, 29 Jul 2023 10:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Jul 2023 10:56 AM IST
सार

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू कैंसर पीड़ित पत्नी के साथ काशी प्रवास कर रहे हैं। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मरना सबको है, कर्म ही जिंदा रहता है। उन्होंने कहा कि गौरवपूर्ण बिताया हुआ एक घंटा कीर्ति रहित युगों से कहीं बेहतर है।

विज्ञापन
Congress leader Navjot Singh Sidhu visit in Kashi with his wife suffering from cancer
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेबाक अंदाज और बिंदास बोल वाले पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार की दोपहर महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर अध्यात्म और दर्शन में डूबे नजर आए। पत्रकारों के कुरेदने पर उन्होंने कहा कि लक्ष्मी, शरीर और प्राण चलायमान हैं। मणिकर्णिका घाट पर देखिए, रोजाना कितने शरीर जलते हैं। 
विज्ञापन


सबको जलना है और मिट्टी के नीचे भी जाना है, लेकिन कर्म जिंदा रहता है। मैं, अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को लेकर काशी आया हूं। धर्मस्थली पर धर्म से जुड़ने और अपनी गुरु माई के चरणों में आया हूं। इस धर्मस्थली पर राजनीति या उससे जुड़ी बातें करने नहीं आया हूं।
विज्ञापन


काशी प्रवास के चौथे दिन पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू मणिकर्णिका तीर्थ पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद उन्होंने कांग्रेस की पंचक्रोशी यात्रा को रवाना किया। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि गौरवपूर्ण बिताया हुआ एक घंटा कीर्ति रहित युगों से कहीं बेहतर होता है। बुलबुला चाहे एक पल क्यों न जिये, लेकिन सबसे ऊंचा होकर जीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो समय इस घाट पर गंगा माई के किनारे इतिहास का गौरव को देखते हुए बिताया, वह मेरा सौभाग्य है। इस पुण्य मास में काशी आता ही वही है, जिसने पिछले जन्मों में कुछ अच्छा किया हो। उन्होंने कहा कि गुरुनानक साहब ने कहा है कि सबका भला जो करेगा, वही परमात्मा को समझा है। नारायण ने कहा कि यह जगत एक परिवार है। भगवान शंकर और हमारी गुरु माई पार्वती ने कहा कि विश्व के कल्याण में हम सबका कल्याण निहित है।
 

Congress leader Navjot Singh Sidhu visit in Kashi with his wife suffering from cancer
मणिकर्णिका तीर्थ पर नवजोत सिंह सिद्धू समेत अन्य कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
भूखों को रोटी खिला देना ही धर्म है
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जैसे तिलों में तेल, सागर में लहरें, फूलों में खुशबू, गन्ने में गुड़ और दूध में मक्खन दिखाई नहीं देता है, वैसे ही परमात्मा हरि नारायण, अल्लाह, वाहे गुरु बन कर हर एक मनुष्य और कण-कण में बसा है। जो विश्व के कल्याण के लिए मनोकामना करते हुए कर्म करेगा, वही कर्मयोगी है और उसका खुद का कल्याण होगा।

निजी स्वार्थ में जीना धर्म पलायन है। भूखों को रोटी खिला देना, रोते हुओं को हंसा देना, समाज की हर बाधा को हटा देना और उजड़े हुओं को बसा देना ही धर्म है। मानव कल्याण में ही धर्म बसा है। जब-जब धर्म कार्य से मनुष्य पीछे होगा, परमात्मा अपने लोगों के जरिये या खुद अवतरित होकर धर्म की स्थापना करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed