{"_id":"66116deea52826a551053f0a","slug":"congress-leader-ajay-rai-demanded-compensation-of-dead-deceased-sweeper-family-in-varanasi-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मृत सफाईकर्मी के परिवार से मिले अजय राय, एक करोड़ का मुआवजा और नौकरी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मृत सफाईकर्मी के परिवार से मिले अजय राय, एक करोड़ का मुआवजा और नौकरी की मांग
Sat, 06 Apr 2024 09:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2024 09:15 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में सीवर सफाई के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। इसे लेकर सपा के साथ अब कांग्रेस ने भी अपनी नाराजगी जताई है। कांग्रेस नेता ने मृत सफाईकर्मी के परिजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना जताई है।
विज्ञापन
परिजनों से मिलते कांग्रेस नेता अजय राय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार शाम भैसासुर घाट पर सीवर की सफाई के दौरान जान गंवाने वाले सफाईकर्मी घूरे लाल के मच्छोदरी स्थित आवास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के लोगों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से मृतक के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... UP: वाराणसी में मैनहोल में सफाईकर्मी की मौत पर अखिलेश ने उठाया सवाल, मशीनों का इस्तेमाल होता तो बच जाती जान
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर खोखला विकास जनता के सामने है। बातें स्मार्ट सिटी की होती हैं, लेकिन सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा के संसाधन सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही है। कांग्रेस परिवार और इंडिया गठबंधन के लोग परिजनों के साथ खड़े हैं। हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रमोद पांडेय, डॉ. राजेश गुप्ता, मनीष मोरोलिया, साजिद अंसारी उपस्थित रहे।