{"_id":"5edbe1bc8ebc3e9041595920","slug":"complete-refund-will-be-given-on-cancellation-of-haj-pilgrimage","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज का सफर निरस्त करने पर मिलेगा पूरा रिफंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज का सफर निरस्त करने पर मिलेगा पूरा रिफंड
Sun, 07 Jun 2020 12:04 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
हज यात्रा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकद्दस हज को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर अफवाहों के कारण हज जायरीन के मन में दुविधाएं हैं। सऊदी सरकार ने भी अभी तक हज यात्रा को लेकर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। सेंट्रल हज कमेटी के सदस्य डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया कि जो जायरीन हज निरस्त करना चाहते हैं वह तय फार्म भरकर निरस्त करा सकते हैं। हज के लिए जो भी रकम जमा कराई गई है उसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
हज कमेटी ऑफ इंडिया जायरीन की जमा रकम बिना किसी कटौती के बैंक खाते में वापस करेगी। दरअसल पिछले सालों में हज यात्रा निरस्त करने में एक हजार रुपये कटने का प्रावधान था, लेकिन इस बार कोरोना महामारी की वजह से कोई रकम नहीं काटी जाएगी। डॉ. जावेद ने सभी चयनित हज जायरीनों को हज कमेटी ऑफ इंडिया पर भरोसा रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी का जमा पैसा सुरक्षित है और वो जब चाहें तब अपनी पूरी जमा रकम वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन