फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Complained against District Panchayat and UPSIDA in Udyog Bandhu meeting in Varanasi

वाराणसी में बोले उद्यमी: जिला पंचायत, यूपीसीडा रखरखाव शुल्क वसूल रहा, काम नहीं कर रहा; कूड़ा उठान की भी शिकायत

Tue, 30 Jul 2024 02:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Jul 2024 02:58 PM IST
सार

उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों ने कहा कि जिला पंचायत, यूपीसीडा रखरखाव शुल्क वसूल रहा है, लेकिन काम नहीं कर रहा है। उन्होंने बिजली ट्रिपिंग की शिकायत कर कहा कि तीन महीने से गलत बिल आ रहा है। 
 

विज्ञापन
Complained against District Panchayat and UPSIDA in Udyog Bandhu meeting in Varanasi
उद्योग बंधु बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के डीएम एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। उद्यमियों ने कहा कि जिला पंचायत व यूपीसीडा दोनों ही विभागों द्वारा रखरखाव शुल्क लिया जाता है। मगर, उसका एक भी पैसा औद्योगिक क्षेत्र के रखरखाव पर खर्च नहीं होता। यहां तक की कूड़े का उठान तक समय से नहीं होता है। वहीं बिजली के बिल भी तीन महीने से गलत आ रहे हैं।

विज्ञापन


लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि औद्योगिक अस्थान चांदपुर में बाहरी ट्रकों द्वारा शहर के व्यापारियों का माल छोटी गाड़ियों पर उतारने का कार्य किया जाता है। जिसके कारण कारखाने के गेट पर गंदगी फैलती है साथ ही उद्यमियों के गेट का रास्ता ब्लॉक हो जाता है। बैठक में बिजली की गलत बिलिंग का मुद्दा भी उठा। 
विज्ञापन


बताया गया कि तीन महीने से गलत बिल आ रहा हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी उन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है। चांदपुर नेशनल एरिया में बिजली की ट्रिपिंग लगातार हो रही है। समस्या सुनकर डीएम ने बिजली समस्या पर अफसरों को निर्देश दिए गए। इस दौरान द स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया, महामंत्री नीरज पारिख, आईआईए से अनुपम देव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed