{"_id":"65f1422f0a4e98733f0f9d69","slug":"commissioner-mohit-agarwal-said-will-improve-traffic-system-in-varanasi-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बोले नए कमिश्नर: फील्ड में बढ़ेगी महिला पुलिसकर्मियों की संख्या, ट्रैफिक व्यवस्था में करेंगे सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में बोले नए कमिश्नर: फील्ड में बढ़ेगी महिला पुलिसकर्मियों की संख्या, ट्रैफिक व्यवस्था में करेंगे सुधार
Wed, 13 Mar 2024 11:35 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:35 AM IST
सार
वाराणसी के नवागत पुलिस आयुक्त कार्यभार संभालही ही बोले कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करेंगे। साथ ही मतदान के लिए भयमुक्त माहौल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को और अच्छी जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमिश्नरेट में तैनात महिला पुलिसकर्मियों की संख्या फील्ड में बढ़ाई जाएगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को और अच्छी जिम्मेदारी दी जाएगी। यह बातें नवागत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहीं। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाएगा। अलग-अलग इलाकों के अनुसार ठोस कार्ययोजना बनाकर उसका क्रियान्वयन कराया जाएगा। पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहूलियत का पुलिस विशेष ख्याल रखेगी। कहा कि लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए भयमुक्त माहौल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
थानाध्यक्षों को कहा गया है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। थानों या चौकियों पर जो फरियादी जाएं, उनकी समस्या गंभीरता से सुनकर समाधान कराया जाए। महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराध में पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पब्लिक के साथ पुलिस का व्यवहार संयमित और जिम्मेदारी वाला होना चाहिए। पुलिस कर्मी अवैध वसूली करते मिलेंगे या जमीन विवाद की पंचायत कराएंगे या इसी तरह के किसी अन्य गलत काम में संलिप्त मिलेंगे तो वह खुद पर कार्रवाई तय मान कर चलें।
विज्ञापन
अपना काम अच्छे से करें, शिकायत न मिले
पुलिस आयुक्त ने कहा कि धर्म, कला, संस्कृति और राजनीति से लेकर हर क्षेत्र में प्रदेश और देश में काशी का एक विशिष्ट स्थान है। कमिश्नरेट के जिस पुलिसकर्मी को जो भी जिम्मेदारी मिली है, वह उसका निर्वहन अच्छे तरीके से करे। चाहे कर्मचारी हों या अफसर, कामकाज को लेकर किसी की शिकायत नहीं आनी चाहिए।