फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Commissioner and IG found mobile phone in raid in varanasi jail

वाराणसी जेल में कमिश्नर और आईजी ने मारा छापा, बैरक में मिला मोबाइल फोन

Tue, 09 Jul 2019 03:39 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 09 Jul 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Commissioner and IG found mobile phone in raid in varanasi jail
जिला जेल का निरीक्षण करते कमिश्नर और आईजी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिला जेल में सोमवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल और आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर और आईजी को देखकर जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान बैरक नंबर 11 बी में रखे एक बैग में बगैर सिम का एक मोबाइल मिला, जिसे सीओ कैंट को दे दिया गया। 

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि जिस बंदी का बैग है वह पेशी पर गया है। आईजी रेंज ने सीओ कैंट को मोबाइल को चेक कराने के साथ ही यह पता लगाने का निर्देश दिया कि आखिरकार वह बैरक तक कैसे आया। इसके साथ ही जेल में लगे छह सीसी कैमरे खराब मिले, जिन्हें दुरुस्त कराने को कहा गया।
विज्ञापन


कमिश्नर और आईजी ने जेल में प्रवेश करते हुए हाजिरी रजिस्टर चेक किया। इसके बाद सीधे बैरकों की ओर चले गए। दोनों अधिकारियों ने बैंक में लगे सीसी कैमरे को खंगाला और जेलर से जैमर को अपग्रेड कराने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल, मेस और शौचालय की साफ सफाई पर दोनों अधिकारियों ने संतोष जताया। महिला और पुरुष बैरक में क्षमता से ज्यादा बंदियों के निरुद्ध होने पर अधिकारियों ने उनकी समस्याओं और सुविधाओं पर जेलर को ध्यान देने को कहा।

दोनों अफसरों के निरीक्षण के दौरान बंदियों और उनके परिजनों की मुलाकात रोक दी गई थी। वहीं, जेल अधिकारियों का कहना था कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मंडल स्तरीय अधिकारी एकसाथ निरीक्षण करने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed