फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Colonizer attacked in varanasi late night vehicle damaged by firing

Varanasi: अखरी में कॉलोनाइजर पर हमला, फायरिंग कर क्षतिग्रस्त किया वाहन, आरोप- पुलिस पिकेट में नहीं मिली मदद

Mon, 14 Aug 2023 01:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 14 Aug 2023 01:05 AM IST
सार

वाराणसी के अखरी बाईपास चौराहे के समीप रविवार देर रात कॉलोनाइजर पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि लाठी-डंडे से लैस हमलावरों ने पहले वाहन में टक्कर मारी, फिर ओवरटेक करके कॉलोनाइजर को रोक लिया। फायरिंग की और उसके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

विज्ञापन
Colonizer attacked in varanasi late night vehicle damaged by firing
फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के अखरी बाईपास चौराहे के समीप रविवार देर रात कॉलोनाइजर पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि लाठी-डंडे से लैस हमलावरों ने पहले वाहन में टक्कर मारी, फिर ओवरटेक करके कॉलोनाइजर को रोक लिया। फायरिंग की और उसके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। जान बचाने के लिए कॉलोनाइजर पुलिस की पिकेट के पास गया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। बाद में हमलावर भाग निकले। घटना से नाराज पीड़ित के परिजनों से धरना दिया और पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। सूचना पाकर तीन थानों की पुलिस के साथ एसीपी रोहनिया मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन


रामपुर लठियां निवासी मानवेंद्र प्रसाद उर्फ मोनू जमीन की खरीद-बिक्री का काम करने के साथ ही एक राजनीतिक दल से भी जुड़े हैं। मानवेंद्र के अनुसार, रविवार की रात करीब नौ बजे वह अपनी वाहन से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान लठियां में सफेद रंग के एक अन्य वाहन से पहले टक्कर मारी गई, फिर पीछा किया गया।

विज्ञापन

पुलिस पिकेट से सिपाही बाहर नहीं निकले

अखरी बाईपास चौराहे के समीप पहुंचे और उसे ओवरटेक करते हुए रोक लिया। लाठी-डंडे से लैस पांच से छह लोगों ने हमला बोल दिया। वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। मानवेंद्र का आरोप है कि तोड़फोड़ के दौरान फायरिंग भी की गई। फायरिंग के बाद जान बचाकर भागे और समीप ही स्थित पुलिस पिकेट के पास गए, लेकिन वहां मौजूद सिपाही बाहर ही नहीं निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चौकी इंजार्च और सिपाहियों पर मारपीट कर अपहरण का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायर

घटना के बाद हमलावर डाफी की तरफ भाग निकले। फायरिंग की सूचना पर मानवेंद्र के पिता सुरेंद्र प्रसाद परिजनों व परिचितों के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क पर लेटकर पुलिस वालों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मानवेंद्र के पिता का आरोप है कि सिपाही ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया। सिपाही से शिकायत की गई तो उसने कहा किअपनी जान बचाएं कि हमलावरों को पकड़ने जाएं

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना और रोहनिया थाना प्रभारी पंकज अम्बष्ट जांच में जुट गए। मानवेंद्र के वाहन का शीशा टूटा है। लग रहा है कि शीशे में गोली मारी गई है। हालांकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है। एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना ने कहा कि  घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed