{"_id":"61692701b634e03483004222","slug":"coal-will-made-from-waste-to-energy-plant-in-varanasi-plant-will-be-set-up-in-more-than-20-acres-in-ramna","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में कचरे से बनेगा कोयला, रमना में 20 एकड़ से अधिक जगह में लगेगा प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में कचरे से बनेगा कोयला, रमना में 20 एकड़ से अधिक जगह में लगेगा प्लांट
Fri, 15 Oct 2021 12:30 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:30 PM IST
सार
वाराणसी शहर से रोजाना तकरीबन 600 एमटी कचरा निकलता है। करीब तीन साल पहले नगर निगम की एनटीपीसी के साथ कचरे से कोयला बनाने की पहल के बाद अब इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
शहर से रोजाना तकरीबन 600 एमटी कचरा निकलता है।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी शहर को कचरा मुक्त करने और कचरा निस्तारण के लिए रमना में बनने वाले वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में कचरे से कोयला बनाने की तैयारी तेज हो गई है। करीब तीन साल पहले नगर निगम की एनटीपीसी के साथ कचरे से कोयला बनाने की पहल के बाद अब इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह प्लांट रमना में निगम की 20 एकड़ से अधिक की जमीन पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
शहर से रोजाना तकरीबन 600 एमटी कचरा निकलता है। अभी इसका निस्तारण करसड़ा प्लांट और शहर के तीन छोटे-छोटे वेस्ट टू एनर्जी प्लांटों पर किया जाता है। माना जा रहा है कि नवंबर में कचरे से कोयला बनाने के प्लांट निर्माण की शुरूआत हो सकती है। इस पर तकरीबन 150 करोड़ रुपये खर्च होने के अनुमान हैं।
विज्ञापन
प्लांट की क्षमता रोजाना आठ सौ एमटी कूड़ा निस्तारण की होगी। यह इको फ्रेंडली बनाया जाएगा ताकि आसपास लोगों को कोई दिक्कत न हो। निर्माण होने के बाद इसका रखरखाव नगर निगम करेगा। नगर निगम के एक्सईएन अजय कुमार ने कहा कि रमना में नए प्लांट में कचरा से कोयला बनाने के लिए तीन साल से प्रक्रिया चल रही है। एनटीपीसी के साथ मिलकर इस पर काम होगा।
विज्ञापन