फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CNG stations started laying in Chandauli, Mirzapur, Sonbhadra

चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र में बिछने लगा सीएनजी स्टेशनों का जाल

Mon, 06 Sep 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
CNG stations started laying in Chandauli, Mirzapur, Sonbhadra
सूबे के अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित जनपद चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में गेल गैस सीएनजी स्टेशनों का जाल बिछा रहा है। घरों और फैक्ट्रियों में पाइप से गैस दौड़ाने की तैयारी अंतिम चरण में है। इससे इन जनपदों में लोगों को रोजगार मिलेगा। पहले चरण में इन जिलों में काम कर रही गेल गैस ने सात सीएनजी स्टेशन खोल भी दिए है। चंदौली और मिर्जापुर में तीन-तीन और एक स्टेशन चुनार में खोला गया। जबकि सोनभद्र में सीएनजी स्टेशन के लिए तीन स्थान चुर्क, चोपन, राबर्ट्सगंज चिन्हित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

गेल गैस अधिकारियों के अनुसार, अगले पांच वर्षों में तीनों जनपदों में 50 सीएनजी स्टेशन खोलने का लक्ष्य रखा गया है। पीएनजी और सीएनजी की सुविधा इन जनपदों में लोगों को पूरी तरह से चार-पांच साल में मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण में गाजीपुर, भदोही और जौनपुर की बारी
दूसरे चरण में गाजीपुर, भदोही, जौनपुर में सीएनजी स्टेशन खोलने का लक्ष्य है। जौनपुर व भदोही में डोर-टू-डोर स्टील गैस पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। वहीं नवंबर में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-टू की फैक्ट्रियों की चिमनियों से धुआं उठना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली और मिर्जापुर में सात सीएनजी स्टेशन काम करना शुरू कर दिया है। सोनभद्र में भी तीन स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। इन जिलों में पाइप्ड नैचुरल गैस दौड़ाने की भी तैयारी तेजी से चल रही है। नवंबर में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-टू की फैक्ट्रियों की चिमनियों से धुआं उठना बंद हो जाएगा।- कर्ण सिंह, उप महाप्रबंधक गेल गैस लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed