फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CNG boat rally from Namo Ghat in varanasi Passenger boats will not run Ganga for 8 hours tomorrow

Varanasi: नमो घाट से CNG बोट रैली शुरू, मंत्री हरदीप पुरी ने दिखाई हरी झंडी, चेत सिंह घाट पर लेजर शो

Sun, 22 Jan 2023 04:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 22 Jan 2023 04:44 PM IST
सार

वाराणसी के नमो घाट पर रविवार शाम साढ़े चार बजे सीएनजी बोट रैली का शुभारंभ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा करेंगे। इस रैली के मद्देनजर दोपहर एक बजे से रात 8 बजे तक नमो घाट से रविदास घाट तक यात्री नावों का संचालन बंद रहेगा।

विज्ञापन
CNG boat rally from Namo Ghat in varanasi Passenger boats will not run Ganga for 8 hours tomorrow
सीएनजी बोट रैली आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के जरिए ग्रीन एनर्जी का संदेश देने के लिए आज वाराणसी में सीएनजी बोट रैली का आयोजन है। नमो घाट पर अब से थोड़ी ही देर बाद सीएनजी बोट रैली का शुभारंभ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा करेंगे। नमो घाट से रविदास घाट तक बोट रैली में सीएनजी युक्त 100 नौकाएं भाग लेंगी। साथ ही पेट्रोलियम मंत्रालय से संबंधित विभागों की सीएनजी बोट रेस का भी आयोजन होगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान जी-20 आयोजन के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। रैली में भाग लेने के लिए नाविकों को फ्री सीएनजी गैस दी जाएगी। रैली के दौरान नमो घाट से रविदास घाट तक यात्री नावों का संचालन बंद रहेगा। निर्णायक मंडली में कोट्टयम, केरल से छह लोगों को आमंत्रित किया गया है, जो इस पूरे रैली पर निगरानी रखेंगे। 

विज्ञापन

काशी के रंग ऊर्जा के संग

नई दिल्ली के अपर महानिदेशक और पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रवक्ता राजीव जैन ने बताया कि भारत के जी-20 की अध्यक्षता के दौरान बेंगलुरु में 6-8 फरवरी 2023 तक ‘ग्रोथ, कोलैबोरेशन, ट्रांजिशन’ विषय पर एनर्जी वीक 2023 मनाया जा रहा है, जिसका नाम ‘काशी के रंग ऊर्जा के संग’ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CNG boat rally from Namo Ghat in varanasi Passenger boats will not run Ganga for 8 hours tomorrow
नमो घाट पर बोट रैली के लिए तैयारी - फोटो : अमर उजाला

इसका उद्देश्य लोगों को जीरो इमिशन ऊर्जा और सीएनजी के प्रति जागरूक करना है। गेल के महाप्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि बनारस में विश्व का पहला तैरता सीएनजी स्टेशन नमो घाट पर बनाया गया है। इसी को देखते हुए सीएनजी बोट रैली का आयोजन किया जा रहा है।

 

 विशिष्ट अतिथि गंगा आरती के समय दशाश्वमेध घाट और उसके उपरांत चेत सिंह घाट पर लौटेंगे, जहां लेजर शो का आयोजन किया गया है। रैली का समापन नमो घाट पर होगा, जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed