फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cmo opd

ओपीडी में अब सीएमओ, एसीएमओ भी देखेंगे मरीज

Thu, 22 Aug 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
cmo opd
वाराणसी। जिले में सीएमओ, एडिशनल सीएमओ भी अब स्वास्थ्य केंद्रों पर बैठकर मरीज देखेंगे। सप्ताह में तीन दिन इन अधिकारियों को ओपीडी में बैठकर मरीज देखना है। इसकी शुरुआत बुधवार से हो गयी। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने दुर्गाकुंड स्थित सीएचसी में मरीज देखा और जरूरी परामर्श दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश के सभी सीएमओ, एसीएमओ को ओपीडी में मरीज देखने का आदेश जारी हुआ था। इसमें तीन दिन दो घंटे ओपीडी में सेवा देने को कहा गया था। सीएमओ ने बताया कि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक मरीजों को देखेंगे। साथ ही डिप्टी सीएमओ, एसीएमओ सहित 13 अधिकारियों की टीम बना दी गयी हैं, जो सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक ओपीडी में सेवा देंगे। इसमें एसीएमओ डॉ. एके मौर्य सीएचसी चौकाघाट, डॉ. एके गुप्ता सीएचसी बड़ागांव, डॉ. एसएस कनौजिया सीएचसी शिवपुर, डॉ. वीएस राय एलबीएस हॉस्पिटल रामनगर, डॉ. बीबी सिंह यूपीएचसी माधोपुर में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा और सभी की ड्यूटी लगायी जा चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले 30 साल से अधिक आयु वाले मरीजों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शूगर आदि की जांच की जिम्मेदारी एएनएम को दी गई है। इसके लिए सीएमओ कार्यालय में तीन दिन तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें जांच से जुड़ी जानकारी दी गई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही एएनएम बस्तियों में जाकर भी लोगों की जांच करेंगी। इस दौरान एडिशनल सीएमओ डॉ. पीपी गुप्ता, डॉ. अजय कुमार, डॉ. आलोक कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed