फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi wiil visit varanasi before pm modi visit

पीएम मोदी से पहले तैयारियों का जायजा लेने आज बनारस आ रहे सीएम योगी

Thu, 08 Nov 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 08 Nov 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
CM yogi wiil visit varanasi before pm modi visit
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 नवंबर को आगमन से पहले आठ नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रामनगर में मल्टी मॉडल टर्मिनल की जेटी पर उतारा जाएगा। आठ नवंबर की देर शाम मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे और प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


देर रात वह परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।  इस बीच काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा के बाद इस बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराएंगे। प्रधानमंत्री के बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए भी जाने की योजना है।मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद प्रशासनिक महकमा अलर्ट हो गया है। 
विज्ञापन


चमाचम सड़कें बताएंगी बदलता बनारस
 बाबतपुर फोरलेन और रिंग रोड के किनारे लगे पोल पर लगाई गई रंगीन रोशनी इस सड़क की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। बदलते बनारस की झलक चमकती सड़कों से मिल रही है। बुद्धयुगीन लाट और खंभो पर लाइटिंग हुई खूबसूरत चार तस्वीरें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को ट्वीट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने हरहुआ फुट ओवरब्रिज के पास की चार तस्वीरों के जरिए बनारस के विकास में सड़क परिवहन मंत्रालय के योगदान को साझा किया है। प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान इन्हीं जगहों पर जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा करने की योजना है
 

पीएम मोदी देंगे दिवाली गिफ्ट

अपने संसदीय क्षेत्र के 15वें दौरे में प्रधानमंत्री रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल, बाबतपुर फोरलेन और रिंग रोड के लोकार्पण समेत 2400 करोड़ की योजनाओं का दिवाली गिफ्ट देंगे। वह कोलकाता से आ रहे रविंद्रनाथ टैगोर जलपोत का स्वागत करने रामनगर भी जाएंगे।

 दौरे में पीएम मोदी रिंग रोड से सटे वाजिदपुर गांव में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। क्षेत्र में सफाई की जा रही है। गांव में प्रधानमंत्री आवास और शौचालयों को रंग-रोगन कर चमकाया जा रहा है। सभी मकानों के शौचालय पर स्लोगन लिखने का निर्देश दिया गया है। हरहुआ के एडीओ पंचायत प्रमोद पाठक ने सफाई के लए 134 कर्मचारी लगाए हैं।
 

50 प्रमुख चौराहों को दीपों से सजाने की तैयारी

12 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी आगमन पर शहर के प्रमुख चौराहों को दीपों से सजाने की तैयारी है। हेरिटेज खंभों पर झालर लगाकर उसे रोशन किया जा रहा है। शहर को चमकाने की तैयारी जहां जनता ने की है वहीं प्रशासनिक अधिकारी दिवाली  के मौके पर सजाने-संवारने में जुटे हैं। पेंटिंग की जा रही है।

नौ से 11 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।  कई जगह बैरिकेडिंग कराने की तैयारी है, जहां पर पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता पीएम के गुजरने पर पुष्पवर्षा करेंगे।
भाजपा ने मंडल और सेक्टर कार्यकर्ताओं को 50 प्रमुख चौराहों पर दीपों की लड़ियां सजाने की जिम्मेदारी दी है। रंगोली सजाने के लिए महिला मोर्चा को लगाया गया है। मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर जगह जगह लाइटिंग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed