फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi in Varanasi: Took stock of preparations for PM's arrival, gave these instructions

वाराणसी में सीएम योगी: पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा, मंच की सुरक्षा और पंडाल को लेकर दिए ये निर्देश

Thu, 14 Dec 2023 06:02 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 14 Dec 2023 06:02 PM IST
सार

सीएम हेलीपैड पर उतरने के बाद फ्लीट द्वारा जनसभा स्थल पर बना रहे मंच पर पहुंचे और मंच का अवलोकन किया। इस दौरान मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा ने मुख्यमंत्री को जनसभा स्थल की बारीकी से जानकारी दी।

विज्ञापन
CM Yogi in Varanasi: Took stock of preparations for PM's arrival, gave these instructions
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : संवाद

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। विकसित भारत संकल्प यात्रा में सीएम योगी ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री वाराणसी पहुंचे। 

विज्ञापन

सीएम हेलीपैड पर उतरने के बाद फ्लीट द्वारा जनसभा स्थल पर बना रहे मंच पर पहुंचे और मंच का अवलोकन किया। इस दौरान मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा ने मुख्यमंत्री को जनसभा स्थल की बारीकी से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को मंच की सुरक्षा एवं बन रहे पंडाल के काम में तेजी लाने के निर्देश दिये और कहा कि जनसभा में आने वाले लोगों को सम्मान से बैठाएं और पानी की व्यवस्था भी उपलब्ध कराए। तथा उनके वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के मंच तक पहुंचने से पहले भीड़ पंडाल में पहुंच जाए। सभा में एक लाख भीड़ जुटाना का लक्ष्य रखा गया है। बरकी सभा स्थल पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसका अवलोकन भी प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा तथा सांसद खेल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री संवाद भी करेंगे। तथा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा में आने के लिए भाजपा पदाधिकारी गांव-गांव जाकर निमंत्रण बाटे और उन्हें आमंत्रित करें तथा भाजपा द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताएं। सभा स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह ,सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि रामविलास पटेल, पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन आदि लोगों ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed