फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   CM Yogi in Varanasi review preparations for PM modi arrival will hold meeting with officers

CM Yogi in Varanasi: सीएम योगी का अफसरों को सख्त निर्देश, पीएम की सुरक्षा व्यवस्था में न हो कोई चूक

Mon, 28 Jul 2025 03:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 03:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पीएम के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अफसरों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। 

विज्ञापन
CM Yogi in Varanasi review preparations for PM modi arrival will hold meeting with officers
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

PM Modi Varanasi Visit: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के सेवापुरी ब्लॉक के गांव बनौली में होने वाली जनसभा की तैयारियों की समीक्षा की। अफसरों को निर्देश दिए कि माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटें। लगातार ऐसे लोगों पर नजर रखते हुए उनको चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करें। प्रधानमंत्री के आगमन के रूट पर जाम की स्थिति न होने पाए, इसे सुनिश्चित करें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगातार काम करे। सभा स्थल पर पेयजल, टॉयलेट की उचित सुविधा सुनिश्चित हो। इसकी तैयारियां अभी कर लें, कहीं कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक न हो।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगामी प्रस्तावित वाराणसी दौरे के दौरान महानगर में लगातार स्वच्छता अभियान चलाते रहें। साथ ही वार्डवार समितियों का गठन करके भी अभियान चलाएं। शहर में कहीं भी जलभराव की समस्या नहीं होने पाए, इसे नगर निगम सुनिश्चित करे।
विज्ञापन


सभास्थल पर बरसात के दृष्टिगत सभी तैयारियां की जाएं। उन्होंने वरुणा नदी में भी साफ-सफाई अभियान चलाने को निर्देशित किया। सभा स्थल के आसपास कहीं भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; 'मिक्की' को मिली नई जिंदगी: चूहे के पेट से निकला 240 ग्राम का ट्यूमर, 50 मिनट तक चला ऑपरेशन

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन महीने में प्रधानमंत्री का वाराणसी आगमन हो रहा है, हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल तरीके से आयोजित कराएं। समीक्षा बैठक की शुरुआत में मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने मुख्यमंत्री के सामने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी दौरे के दौरान की गई प्रशासनिक तैयारियों, लोकार्पण/शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की पूरी जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन के तरफ से की गई सभी तैयारियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री के सामने रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed