फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath will come to centenary celebrations of Vihangam Yoga Sant Samaj

Varanasi: विहंगम योग संत समाज के शताब्दी समारोह में आएंगे सीएम योगी, स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ में होंगे शामिल

Mon, 02 Dec 2024 01:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 02 Dec 2024 01:57 PM IST
सार

वाराणसी में विहंगम योग संत समाज का शताब्दी समारोह आगामी छह और सात दिसंबर को होगा। इस समारोह में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। समारोह को लेकर डीएम ने स्वर्वेद मंदिर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come to centenary celebrations of Vihangam Yoga Sant Samaj
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विहंगम योग संत समाज का शताब्दी समारोह आगामी छह और सात दिसंबर को होगा। इस दौरान 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ होगा। शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात दिसंबर को आएंगे। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


रविवार को डीएम के साथ अपर पुलिस आयुक्त डॉ. एस. चन्नप्पा, उपायुक्त वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा, एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी ने स्वर्वेद मंदिर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सात दिसंबर को 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ में शामिल होने के साथ संत प्रवर विज्ञान देव महाराज के निर्देशन में संचालित सद्गुरु सदाफल देव आप्त वैदिक गुरुकुलम के नवविस्तार का उद्घाटन भी करेंगे। इसमें 300 विद्यार्थियों के लिए निशुल्क आवासीय व्यवस्था है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैदिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीक, खेलकूद, मलखंभ आदि समस्त विषयों की शिक्षा मिलती है। गुरुकुल सहित पूरे आयोजन स्थल का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दोरान सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद रहे।  

तीन दिसंबर को डीएम एस राजलिंगम को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

CM Yogi Adityanath will come to centenary celebrations of Vihangam Yoga Sant Samaj
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम - फोटो : अमर उजाला

इस साल वाराणसी को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिला चुना गया है। इसी श्रेणी में डीएम एस राजलिंगम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। इसके अलावा गैर-व्यावसायिक श्रेणी में पुनर्वास सेवाओं में योगदान के लिए नई सुबह संस्था (वाराणसी) और सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान के लिए जन विकास समिति (वाराणसी) को पुरस्कृत किया जाएगा। महिला श्रेणी में रीतू पटेल (वाराणसी) को भी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

वाराणसी ने प्रदेश का पहला ऐसा जिला रहा, जिसने दिव्यांगों के लिए टी-20 मैच का आयोजन भी किया था। इसके अलावा अन्य सभी बिंदुओं में वाराणसी पहले स्थान पर रहा। सरकार की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस को लोकभवन सभागार में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट दिव्यांग व्यक्तियों, दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों, स्वैच्छिक संगठनों और दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सभी को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed