फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CM yogi adityanath visit jaunpur district

जौनपुर में सीएम योगी: किसान बिल का विरोध करने वालों को घेरा, उपचुनाव के लिए कसी कमर

Sat, 26 Sep 2020 04:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 26 Sep 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath visit jaunpur district
मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर पहुंचकर उत्तर प्रदेश की होने वाली आठ सीटों पर उपचुनाव का शंखनाद कर दिया। शनिवार को जिले में पहुंचे सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीतने का मूलमंत्र भी दिया। साथ ही उन्होंने किसान बिल का विरोध करने वालों पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन

कुल्हनामऊ स्थित सनबीम स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बूथ, सेक्टर और मंडल प्रमुखों से संवाद किया। करीब 30 मिनट के संबोधन में जौनपुर के गौरवशाली अतीत का जिक्र करते हुए उज्ज्वल भविष्य के सपने दिखाए।
विज्ञापन



किसान बिल का विरोध करने वाले किसान विरोधी
संबोधन के दौरान सीएम ने संसद में पारित किसान बिल का विरोध करने वालों को किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया था, यह बिल उसी की कड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बिल किसानों को बिचौलियों से मुक्त करेगा। उन्हें अपनी उपज अपने अनुसार बेचने की छूट मिलेगी। विपक्ष इस पूरे बिल पर जनता को बरगला रहा है, लेकिन उनकी मंशा सफल नहीं होने दी जाएगी।

कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए सीएम ने कहा कि बूथ जीतने का लक्ष्य लेकर चुनावी समर में उतर जाएं। अगर बूथ जीत गए तो विधानसभा भी जीत जाएंगे। इसके लिए सरकार की सभी लाभार्थी योजनाओं को लेकर घर-घर जाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर पं. दीनदयाल की कर्मभूमि रही है। पूर्ववर्ती सरकारों में यहां का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। भाजपा सरकार विकास की गंगा बहाने के लिए संकल्पित है। यह किसी जात-पात की सरकार नहीं है। हमारा लक्ष्य सबका विकास और सबका सम्मान करना है।

उपचुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। घर-घर जाकर सरकार की योजनाएं बताएं। अगर कोई पात्र योजना का लाभ पाने से वंचित रह गया है तो उसे लाभ दिलवाने की जिम्मेदारी भी आपकी है। कोरोना संकट काल में हुए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि संकट काल में जब दुनिया पस्त थी, उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था, तब हमारे प्रधानमंत्री ने मजबूती के साथ इसका सामना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed