फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   CM Yogi Adityanath on visit to take stock of preparations made for Shiv devotees in Varanasi

CM Yogi in Varanasi: काशी दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, हवाई निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

Thu, 17 Jul 2025 06:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 17 Jul 2025 06:22 PM IST
सार

Varanasi News: मुख्यमंत्री योगी आज काशी दौरे पर हैं। उन्होंने हवाई निरीक्षण किया है। इसके बाद वे बाबा विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दर्शन के साथ ही शिवभक्तों के लिए की गईं तैयारियों का जायजा लेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath on visit to take stock of preparations made for Shiv devotees in Varanasi
हवाई निरीक्षण करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : प्रशासन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को काशी दौरे पर आए। यहां भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी ने हवाई निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कुछ निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अफसरों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


सीएम शाम को श्रीकाशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दर्शन करेंगे। सावन में कांवड़ियों, शिवभक्तों के लिए की गईं तैयारियों को देखेंगे। वह सारनाथ केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन




कल इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
इसके अलावा शुक्रवार को वसंता कॉलेज में बिरसा मुंडा और जनजातीय समूह से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जेल रोड पर बने संगीत पथ का भी निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दर्शन के बाद शिवभक्तों के दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और उसके बाद वह किसी एक निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अफसरों के साथ बैठक करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आने से पहले बुधवार को सचिव विवेक अग्रवाल, बौद्ध तिब्बती संस्थान के संयुक्त सचिव समर नंदा, भारतीय पुरातत्व विभाग के महानिदेशक यदुवीर सिंह रावत सहित सात सदस्यीय दल दोपहर को सारनाथ संग्रहालय पहुंचे। उन्होंने मुख्य हॉल में रखे राष्ट्रीय चिह्न शीर्ष सिंह सहित अन्य मूर्तियों का अवलोकन किया। 

इसे भी पढ़ें; Flood: पिता ने सामान उठाए, मां ने बच्चों को...वाराणसी में पलायन, पानी में डूबे सैकड़ों मंदिर और वरुणा कॉरिडोर
 
इसके बाद पुरातात्विक परिसर में प्राचीन मूलगंध कुटी, बौद्ध मंदिर के अवशेष, अशोक की लाट, धमेख स्तूप को देखा। इसके बाद केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में बने सोवा रिगपा अस्पताल का निरीक्षण कर उपचार की जानकारी ली। वहीं सीएम के आगमन को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बैठक की और सभी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed