फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Nitish Kumar will hold a public meeting in Varanasi before the Lok Sabha elections.

Varanasi: बिहार के कैबिनेट मंत्री का खुलासा, लोकसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार काशी में खेलेंगे ये दांव

Sat, 09 Dec 2023 01:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 09 Dec 2023 01:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फूलपुर, बनारस, अम्बेडकर नगर और प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र में से कहीं से भी नीतीश कुमार के चुनाव लडने की चर्चाएं हैं। बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके एजेंडे में जाति और धर्म है। हमारे एजेंडे में भाईचारा और प्रेम है।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar will hold a public meeting in Varanasi before the Lok Sabha elections.
बिहार के कैबिनेट मंत्री और जेडीयू के संगठन मंत्री श्रवण कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जनसभा करेंगे। उनकी पहली जनसभा 24 दिसंबर को वाराणसी में होगी। यह बातें बिहार के कैबिनेट मंत्री और जेडीयू के संगठन मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को वाराणसी में कहीं। श्रवण कुमार ने कहा कि कुर्मी वोट बैंक के लिहाज से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण जनसभा वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में होगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के फूलपुर, बनारस, अम्बेडकर नगर और प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र में से कहीं से भी नीतीश कुमार के चुनाव लडने की चर्चाएं हैं। बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके एजेंडे में जाति और धर्म है। हमारे एजेंडे में भाईचारा और प्रेम है।
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन को लेकर श्रवण कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन के कुछ नेताओं से चूक हुई है। चूक की वजह से आपस में कुछ डिफरेंसेस होते रहते हैं। रणनीति बनाने में थोड़ी देर हो गई है। अब आगे कोई चूक न हो, इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed