फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi inspected preparations of Swarved temple annual festival PM Modi will join in varanasi

स्वर्वेद मंदिर का वार्षिकोत्सव: देश-विदेश के लाखों अनुयायी के साथ शामिल होंगे पीएम मोदी, सीएम ने देखी व्यवस्था

Sun, 05 Dec 2021 06:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 05 Dec 2021 06:07 PM IST
सार

स्वर्वेद महामंदिर धाम में 13 से 15 दिसंबर तक आयोजन होंगे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद शामिल होंगे।  तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री पहुंचे।

विज्ञापन
CM yogi inspected preparations of Swarved temple annual festival PM Modi will join in varanasi
स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहा स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम में विहंगम योग समाज के वार्षिकोत्सव में 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मंदिर पहुंचकर प्रधानमंत्री के आगमन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


तीन दिवसीय समारोह में देश-विदेश के लाखों अनुयायी भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण करने रविवार को मुख्यमंत्री करीब सवा 11 बजे हेलीकॉप्टर से स्वर्वेद महामंदिर प्रांगण में पहुंचे।
विज्ञापन


वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शंखनाद से सीएम योगी का स्वागत
यहां उनका स्वागत विहंगम योग के सतगुरु आचार्य स्वतंत्रदेव महाराज और संत प्रवर विज्ञान देवजी महाराज के साथ ही जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने किया। इसके साथ ही गुरुकुल के दर्जनों बटुकों ने भी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शंखनाद कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी में सीएम योगी: स्वर्वेद महामंदिर धाम का किया अवलोकन, दुनिया में पहुंचे काशी विश्वनाथ धाम का संदेश

CM yogi inspected preparations of Swarved temple annual festival PM Modi will join in varanasi
स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीपैड से कार द्वारा 300 मीटर दूर स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुंचकर यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे स्वर्वेद महामंदिर के प्रथम तल का अवलोकन किया।इसके साथ ही यहां बनाए जा रहे शिल्पकलाओं व राजस्थानी शिल्पकारों के तरासे जा रहे पत्थरों को देखकर इसके बारे में जानकारी हासिल की।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए बने ग्राउंड , हेलीपैड, विहंगम योग के अनुयायियों के बैठने, रहने व यातायात की जानकारी ली। उसके बाद सवा बारह बजे हेलीकॉप्टर से बरेका के रवाना हो गए।

तीन दिन तक आयोजित होगा समारोह

विहंगम योग के संत विज्ञान देवजी महाराज ने बताया कि विहंगम योग समाज का वार्षिकोत्सव समारोह 13,14,15, दिसंबर को मनाया जाएगा। इसमें देश व विदेश के लाखों अनुयायी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक के अलावा देश के नामचीन लोग शामिल होंगे। यह वार्षिकोत्सव प्रतिवर्ष किया जाता रहा है। यहां 5101 विश्वशांति वैदिक हवन कुंड में लाखों लोग आहुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed