फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CM Yogi adityanath visit varanasi and Chandauli today in three hours know full program

काशी में सीएम योगी: स्वर्वेद महामंदिर धाम का किया अवलोकन, दुनिया में पहुंचे काशी विश्वनाथ धाम का संदेश

Sun, 05 Dec 2021 05:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Dec 2021 05:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी विश्वनाथ लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने स्वर्वेद महामंदिर धाम का अवलोकन किया था। फिर वह चंदौली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
CM Yogi adityanath visit varanasi and Chandauli today in three hours know full program
बरेका में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह करीब साढ़े बजे वाराणसी पहुंच गए। उनका हेलीकॉप्टर सीधा चौबेपुर के उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुंचा, जहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक धाम का अवलोकन किया। उसके बाद बरेका गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। बरेका में प्रशाशनिक अधिकारियों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उनका मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन


स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुंचने पर जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, विहंगम योग के सतगुरु आचार्य स्वतंत्रदेव महाराज और संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। स्वर्वेद महामंदिर धाम के अवलोकन के दौरान विहंगम योग के संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने बताया कि विहंगम योग समाज का वार्षिकोत्सव समारोह 13, 14, 15, दिसंबर को है। इसमें देश और विदेश के लाखों अनुयाई भाग लेंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस रेल इंजन कारखाना के सभागार में कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का संदेश दुनिया में पहुंचना चाहिए। इसके बाद वाराणसी आध्यात्मिक पर्यटन का बहुत बड़ा व नया केंद्र बनेगा। सैकड़ों वर्षों के बाद 13 दिसंबर को काशी में एक ऐतिहासिक आयोजन के हम सभी साक्षी बनेंगे।

इस दौरान काशी पर देश और दुनिया भर के लोगों की निगाहें रहेंगी। इसलिए ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर काशी से एक बड़ा संदेश जाना चाहिए। शहर की साफ-सफाई से लेकर साज-सज्जा तक भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता बारीकी से ध्यान दें। संगठन के स्वयंसेवक पुलिस और प्रशासन से समन्वय बनाकर आयोजन को इस तरह से सफल बनाएं कि उसकी चौतरफा प्रशंसा हो।

लोकार्पण से पहले और उसके बाद एक माह तक काशी में उत्सव जैसा माहौल दिखाई देना चाहिए। गंगा घाटों से लेकर शहर की सड़कों, गलियों और मुहल्लों में काशी विश्वनाथ धाम के इतिहास और उसके नवनिर्माण की गाथा जन-जन को सुनाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed