{"_id":"6956d44c8729e6e1cf0bd3a0","slug":"cleaning-will-be-monitored-with-smart-watch-varanasi-news-c-20-vns1056-1240335-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: स्मार्ट वाच से सफाई व्यवस्था की होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: स्मार्ट वाच से सफाई व्यवस्था की होगी निगरानी
विज्ञापन
निगम की वेबसाइट पर अपलोड होंगे डिजिटल फाॅर्म बीट चार्ट
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नए साल में सफाई व्यवस्था हाईटेक होगी। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन 100 प्रतिशत करने की दिशा में नगर निगम अग्रसर है। सफाई और सफाईकर्मियों की निगरानी स्मार्ट वाच से की जाएगी। एक विशेष प्रकार की घड़ी सफाई कर्मियों को देने की योजना है। जो जीपीएस से कनेक्ट होगी। इससे सफाई और सफाईकर्मी दोनों पर नजर रखी जाएगी।
जीपीएस से लैस स्मार्ट वाच से सफाईकर्मियों का सटीक लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा। यही नहीं इसके माध्यम से घर-घर कूड़ा उठान के बारे में भी आसानी से जानकारी हासिल की जा सकती है। नगर निगम में तकरीबन 8000 कर्मचारी सफाई से जुड़े हैं। जोन 100 वार्डाें में सफाई कार्य करते हैं। आने वाले दिनों में वाच के जरिये सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर से सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मचारियों की निगरानी की जाएगी। इसकी पूरी कार्ययोजना बनाई गई है।
इसके तहत 300 से 500 मीटर की परिधि में दो सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही बीट चार्ट को पूरी तरह से डिजिटल करने का निर्णय लिया गया है। डिजिटल फाॅर्म बीट चार्ट निगम की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा ताकि कोई भी नागरिक अपने इलाके के इंस्पेक्टरों, सुपरवाइजरों व सफाई कर्मियों का नाम आसानी से जान सके। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सभी इंस्पेक्टरों, सुपरवाइजरों व सफाई कर्मियों का बीट चार्ट बनाने का निर्देश दिया है।