फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   class third girl student died due to sanke bite in varanasi during studying in coaching

Varanasi: कोचिंग में पढ़ रही तीसरी की छात्रा को सांप ने डंसा, शिक्षक ने समझा कुछ और, थोड़ी देर में ही मौत

Sat, 02 Sep 2023 01:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Sep 2023 01:35 PM IST
सार

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में रामगांव स्थित कोचिंग सेंटर में सांप के डंसने से कक्षा तीसरी की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ रही थी। 

विज्ञापन
class third girl student died due to sanke bite in varanasi during studying in coaching
छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में रामगांव स्थित कोचिंग सेंटर में सांप के डंसने से कक्षा तीसरी की छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया। घटना शुक्रवार शाम की है। रामगांव स्थित कोचिंग सेंटर उसी गांव की निवासी कक्षा तीसरी की छात्रा पार्वती (9) वर्ष पिता अनिल पटेल रोजाना शाम में पढ़ने जाती थी।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम पार्वती कोचिंग सेंटर में टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान कच्ची जमीन होने के कारण चूहे के बिल में छिपा सांप बाहर निकला और पार्वती को डंस लिया। सांप को किसी ने नहीं देखा था। पैर से खून निकलने और दर्द होने पर पार्वती चीखने लगी। मगर शिक्षक ने कुछ और समझा। उसे लगा कि पढ़ाई से बचने के लिए छात्रा बहाने बना रही है।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद छात्रा की हालत बिगड़ने लगी। जब वो अचेत हो गई तो परिजनों को सूचित किया। आननफानन कोचिंग सेंटर पहुंचे छात्रा के पिता अनिल ने उसे प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर झाड़-फूंक के लिए अमवा के सत्ती माई गाजीपुर लेकर गए। लेकिन तब तक पार्वती की सांसे थम चुकी थी। परिजनों में कोहराम मच गया।  देर रात शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया गया। पार्वती तीन बहनों में सबसे बड़ी थी।  माता राधा का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में मिला युवक का शव

चोलापुर थाना क्षेत्र के रौना खुर्द भोजुपुर में शनिवार  सुबह करीब 8 बजे के आसपास धान के खेत में औधे मुंह पड़े सुनील मौर्या (35) का शव मिला।   शरीर पर कई जगह फफोले पड़े थे। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस को पोस्टमार्टम  रिपोर्ट का इतंजार है। सुनील के दो पुत्र  हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed