फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Class 8th student dies due to drowning in pond in varanasi who went to take out ball uproar among family members

Varanasi News: तालाब से गेंद निकालने गए 8वीं के छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 10 Jul 2022 12:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Jul 2022 12:47 PM IST
सार

सेंट जॉन्स बरेका में पढ़ने वाले कक्षा 8वीं के छात्र शांतनु सिंह (13) उर्फ शानू की निर्माणाधीन तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह गेंद को निकालने के लिए तालाब में उतरा था। 

विज्ञापन
Class 8th student dies due to drowning in pond in varanasi who went to take out ball uproar among family members
बरेका अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कंचनपुर स्थित रेलवे कॉलोनी में रविवार सुबह निर्माणाधीन तालाब में डूबने से शांतनु सिंह (13) उर्फ शानू की मौत हो गई।  वह सेंट जॉन्स बरेका में कक्षा 8वीं का छात्र था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कॉलोनी में मातम पसर गया है। कंचनपुर स्थित कर्दमेश्वर नगर कॉलोनी निवासी सुरेश सिंह की गुमटी मार्केट बरेका में बेकरी की दुकान है। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविवार सुबह सुरेश सिंह का पुत्र शानू अपने दोस्तों के साथ रेलवे कॉलोनी के पास क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान गेंद निर्माणाधीन तालाब में चली गई। गेंद को निकालने के लिए शानू तालाब में उतरा। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। शानू को डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाया।
विज्ञापन


मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने आननफानन किशोर को बाहर निकाला और बरेका सेंट्रल हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता सुरेश और मां रानी का रो-रोकर बुरा हाल है। मंडुवाडीह थानाप्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि किशोर की डूबने से मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed