{"_id":"6412d7071aec18a95c01e151","slug":"chinese-minister-will-come-to-kashi-today-tourism-ministers-of-sco-countries-will-meet-new-strategy-will-be-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज काशी आएंगे चीन के मंत्री: एससीओ देशों के पर्यटन मंत्रियों की होगी बैठक, बनाई जाएगी नई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज काशी आएंगे चीन के मंत्री: एससीओ देशों के पर्यटन मंत्रियों की होगी बैठक, बनाई जाएगी नई रणनीति
Thu, 16 Mar 2023 02:14 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 16 Mar 2023 02:14 PM IST
सार
एससीओ देशों के बीच पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विशेषज्ञ कार्य समूह की बैठक दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। विशेषज्ञ समूह ने दिन की शुरुआत योग से की, फिर पर्यटन स्थलों से जुड़ी हासिल की।
विज्ञापन
SCO Summit 2023
- फोटो : iStock
विस्तार
भारत की अगुवाई में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पर्यटन मंत्रियों की बैठक शुक्रवार व शनिवार को काशी में होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चीन के उप पर्यटन मंत्री की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को ही काशी आ जाएगा।
विज्ञापन
एससीओ देशों के बीच पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विशेषज्ञ कार्य समूह की बैठक दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। विशेषज्ञ समूह ने दिन की शुरुआत योग से की, फिर पर्यटन स्थलों से जुड़ी हासिल की। नदेसर स्थित एक होटल में पर्यटन स्थलों और उसकी सांस्कृतिक पहचान को एससीओ कैलेंडर में शामिल कराने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
कार्य समूह के सदस्य टीएफसी गए, जहां उन्होंने हैंडीक्राॅफ्ट और अन्य हस्त कला से संबंधित उत्पादों को देखा। नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर काशी की सुंदरता देखी। गंगा आरती को देखकर खुशी जताई। काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन किया। साथ ही मंदिर की भव्यता, प्राचीनता से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन