{"_id":"5f9414b58978d03c362a46e2","slug":"chinese-manjha-cut-neck-of-man-treatment-done-in-hospital-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बाल-बाल बचा युवक, चीनी मांझा से कटी गर्दन, अस्पताल में कराया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बाल-बाल बचा युवक, चीनी मांझा से कटी गर्दन, अस्पताल में कराया इलाज
Sat, 24 Oct 2020 05:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 24 Oct 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
मांझा से कटी युवक की गर्दन।
- फोटो : अमर उजाला
चीनी मांझा से अभ भी वाराणसी में पतंगें उड़ाई जा रही हैं। चीना मांझा से एक युवक बाल-बाल बच गया। रोड पर बाइक से जाते समय मांझे से युवक की गर्दन कट गई।
विज्ञापन
वाराणसी के मंडुवाडीह ओवरब्रिज से उतरते समय युवक के गले मे फंसे चीनी मंझे से गर्दन कट गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे मंडुवाडीह निवासी अभिषेक गुप्ता(22) बाइक से महमूरगंज से मंडुवाडीह की तरफ ओवरब्रिज से घर आ रहा थे।
विज्ञापन
तभी वह पुल के ढलान पर पहुंचा ही था कि चीनी मांझा उसके गले मे फंस गया। किसी तरीके से वह घर पहुंचा तो परिजनों ने निजी अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन