फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Children's knowledge tested in Learning Outcome Exam

लर्निंग आउटकम परीक्षा में बच्चों का परखा गया ज्ञान

Thu, 19 May 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Children's knowledge tested in Learning Outcome Exam
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के शिक्षा का स्तर जानने के लिए बुधवार को जिले के 1144 विद्यालयों मेें आकलन परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें जिले के डेढ़ लाख बच्चों ने हिस्सा लिया। आंकलन परीक्षा में बच्चों का भाषा और गणित का ज्ञान परखा गया।
विज्ञापन

कुछ बच्चों को सवालों को समझने में परेशानी हुई, तो कुछ बच्चों ने सवालों को झट से हल कर लिया। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र का निर्माण जनपद स्तर पर शिक्षकों द्वारा कराया गया था। जिसे ब्लॉक संसाधन केंद्रों के माध्यम से विद्यालयों को पहुंचाया गया। विभिन्न कक्षाओं के लिए अलग-अलग प्रेरणा लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। जिसके आधार पर बच्चों का आकलन शून्य से आठ के बीच होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि आकलन में प्राप्त अंकों के आधार पर विद्यालय की ग्रेडिंग होगी। उन्होंने बताया कि स्तर के सापेक्ष जो बच्चे नहीं रहेंगे, उनकी रिमेडियल कक्षाएं संचालित कर उन्हें स्तर के सापेक्ष लाया जाएगा। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों व उनके अभिभावकों को बृहस्पतिवार को विद्यालयों में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed