फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   child kidnapping gang busted in varanasi one arrested

Varanasi: बच्चों का अपहरण कर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, छह हिरासत में

Mon, 22 May 2023 09:05 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 May 2023 09:05 AM IST
सार

 बच्चों का अपहरण करके बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का वाराणसी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। साथ ही छह और सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
child kidnapping gang busted in varanasi one arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने बच्चों का अपहरण करके बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में रविवार को गिरोह के एक सदस्य को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही वाराणसी के रवींद्रपुरी स्थित रामचंद्र शुक्ल चौराहा से अपहृत चार साल और नगवां स्थित एक मकान से अपहृत पांच माह की बच्ची सहित पांच को बरामद किया गया है।

विज्ञापन


अंतरराज्यीय गिरोह के छह और सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर ही बच्चे बरामद किए गए हैं। बच्चों के अपहरण व उन्हें बेचने वाले गिरोह के तार बिहार, राजस्थान व झारखंड से जुड़े हैं। पुलिस के मुताबिक बच्चों को नि:संतान दंपतियों के हाथों बेचा जाता था। इसके एवज में दो लाख से दस लाख रुपये तक वसूले जाते थे।

विज्ञापन

चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी स्थित रामचंद्र शुक्ल चौराहे पर सड़क किनारे सो रहे संजय कुमार व उनकी पत्नी मानवी के बीच से 14 मई की रात चार वर्ष के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। 100 सीसी फुटेज की जांच से पता चला कि कार से आए लोगों ने बच्चा उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शिक्षिका की मौत के बाद फर्जी तरीके से मृतक आश्रित बन पाई नौकरी, पिता-पुत्र पर मुकदमा

child kidnapping gang busted in varanasi one arrested
पुलिस की गिरफ्त में बच्चा चोर गिरोह का सदस्य - फोटो : अमर उजाला

अपहरणकर्ताओं की पहचान भी की गई, फिर पुलिस की टीमें गठित करके अलग-अलग राज्यों में भेजी गईं। वाराणसी में दबिश के दौरान अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य व सिंदुरिया पोखरी शिवदासपुर वाराणसी निवासी संतोष गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी में सर्विलांस का सहारा लिया गया।
ये भी पढ़ें: गर्मी के कहर से रेलवे भी परेशान: भदोही में एक दूसरे पर चढ़ गई रेल पटरी, वंदेभारत सहित कई ट्रेनें विलंबित

भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे, दरोगा शिवम श्रीवास्तव, प्रभाकर सिंह व श्रीप्रकाश सिंह की टीम ने आरोपी संतोष को गिरफ्तार करके पूछताछ की। संतोष से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में राजस्थान, बिहार और झारखंड में दबिश दे रही है। अब तक गिरोह के छह सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।

हाल के दिनों में सात बच्चों का अपहरण किया

संतोष ने पुलिस को बताया कि उसके गिरोह ने हाल के दिनों में बनारस में रामचंद्र शुक्ल चौराहा स्थित सड़क के किनारे से चार साल का बच्चा, नदेसर में सड़क के किनारे से दो साल का बच्चा, नगवां स्थित एक मकान से पांच माह की बच्ची और चौकाघाट से एक छोटी बच्ची का अपहरण किया था। इसके अलावा प्रयागराज के अलोपीबाग स्थित ओवरब्रिज के नीचे से एक बच्चा और मिर्जापुर के विंध्याचल स्टेशन के समीप से एक लड़का व लड़की का अपहरण किया था।

दो बच्चों को जयपुर में बेचा था

पुलिस की पूछताछ में संतोष ने बताया कि अपहृत बच्चों में से दो को उसके गिरोह ने जयपुर में मनीष जैन, पारस, घनश्याम और जगदीप बरनवाल को बेचा था। शेष पांच बच्चों को झारखंड के गिरोह को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed