फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Minister Yogi will come to Ghazipur tomorrow

गाजीपुर में कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी

Sun, 19 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi will come to Ghazipur  tomorrow
गाजीपुर/औड़िहार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गाजीपुर के सैदपुर आएंगे। वह विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनकी सुरक्षा को हेलीपैड से लेकर सभास्थल तक व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह मातहतों के साथ सैदपुर में कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम हेलीकॉप्टर से सुबह 10.55 बजे सैदपुर बाईपास स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से वह 11 बजे कार्यक्रम स्थल टाउन नेशनल इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। 12.30 बजे तक विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास, कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.30 बजे वह हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 12.35 बजे जौनपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला एवं प्रदेश के महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह ने भी पूर्व संध्या पर सभास्थल की तैयारी का अवलोकन किया। 25 हजार लोगों के बैठने के लिए बनाए गए पंडाल और मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। हैलीपैड से लेकर सभास्थल तक सड़क को गड्ढामुक्त कर दिया गया है। कीचड़ एवं गड्ढों से हमेशा बदहाल रहने वाली नई सड़क, सब्जीमंडी की सड़क का स्वरूप भी बदला नजर आने लगा है। टूटे खंभों और लटके बिजली के तारों की मरम्मत आननफानन में करा दी गई। एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला परिषद की चेयरमैन सपना सिंह के प्रतिनिधि पंकज सिंह के अलावा भाजपा के प्रादेशिक मंत्री रामतेज पांडेय, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, अखिलेश सिंह सहित अन्य नेता जनसभा को सफल बनाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed