फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Minister Yogi Adityanath do Jhanki Darshan of Gyanvapi in Varanasi

UP: वाराणसी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने ज्ञानवापी के किए झांकी दर्शन, नंदी की पूजा भी की

Tue, 13 Feb 2024 10:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Feb 2024 10:17 PM IST
सार

विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय निर्माण निगम के लंबित निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने की हिदायत दी। कहा कि लापरवाही मिलने पर कार्रवाई हर हाल में होगी।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath do Jhanki Darshan of Gyanvapi in Varanasi
दौरे के बीच सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। इस बीच मुख्यमंत्री ने ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने के झांकी दर्शन किए। तहखाने के देवी-देवताओं के समक्ष श्रद्धाभाव से झुककर मुख्यमंत्री ने लोक कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने तहखाने के सामने विराजे नंदी को प्रणाम किया। इस बीच उन्होंने शाम को सर्किट हाउस में विभिन्न योजनाओं को लेकर बैठक भी की।

विज्ञापन

सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा कालभरैव की आरती उतारी और फिर श्री काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने गर्भ गृह में बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री को मंदिर प्रशासन की ओर से अंगवस्त्रम्, प्रसाद और रुद्राक्ष की माला भेंट की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कहा कि दर्शन-पूजन में श्रद्धालुओं को किसी किस्म की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर मुख्यमंत्री धाम से बाहर निकले तो उन्होंने व्यासजी के तहखाने का झांकी दर्शन कर उसके सामने विराजमान नंदी की प्रतिमा को प्रणाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शाम को सर्किट हाउस में बैठक के दौरान श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय को अपग्रेड किए जाने के लिए पैसा जारी होने के बावजूद काम न शुरू होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी के भवन खंड के अधिशासी अभियंता के विरुद्ध शासन को पत्र भेजा जाए। साथ ही, काम जल्द शुरू कराया जाए। सारनाथ में प्रो-पुअर योजना के तहत हो रहे काम में देरी पर नाराजगी जताते हुए वीडीए से सभी डिजाइन समय पर कार्यदायी संस्था को देकर बचे काम को मार्च के पहले सप्ताह तक पूरा कराने का निर्देश दिया। पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत के काम में देरी होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि निर्माणाधीन सभी छह सड़कों के काम को मार्च के पहले हफ्ते तक हर हाल में पूरा कराएं।

विज्ञापन

विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय निर्माण निगम के लंबित निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने की हिदायत दी। कहा कि लापरवाही मिलने पर कार्रवाई हर हाल में होगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के काम में हो रही देरी के लिए एनओसी के समय ही टेंडर प्रक्रिया अपनाने को कहा। कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर निर्माण कार्य देखें, ताकि सड़क और नाली मानक के अनुसार बने। लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर को सीएम ने कहा कि बचे हुए सभी काम मार्च के पहले हफ्ते तक पूरा कराएं। काम इस तरह से हो कि आवागमन बाधित न हो और गुणवत्ता को लेकर सवाल न उठने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed