फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chhath Puja Ravindra will observe Chhath in Mauritius Krishnavati observing fast for 50 years

छठ पूजन की अनोखी कहानियां: रवींद्र माॅरीशस में करेंगे छठ, कृष्णावती 50 साल से रख रही हैं व्रत

Mon, 27 Oct 2025 05:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Oct 2025 05:18 PM IST
सार

Chhath 2025: लोक आस्था का महापर्व यानी डाला छठ की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं और कहानियां भी। आस्थावान महिलाएं देश के बाहर रहकर भी इस अडिग व्रत को रखती हैं और नियमों का पालन भी करती हैं।

विज्ञापन
Chhath Puja Ravindra will observe Chhath in Mauritius Krishnavati observing fast for 50 years
पत्नी के साथ रविंद्र त्रिपाठी और जितेंद्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: विदेश में हों या देश के किसी कोने में, अपनी माटी की संस्कृतियों और परंपराओं को कायम रखने कोई पीछे नहीं है। छठ पूजा कोई विदेश में मना रहा है तो कोई बाहर से काशी में ही मनाने आए हैं। 

विज्ञापन


जक्खिनी पोखरी पर छठ पूजा की शुरुआत सिहोरवा गांव के जनार्दन सिंह की पत्नी केवला देवी ने 90 की दशक में की थी। कोलकाता में पहली बार उन्होंने व्रत रखा था। जब गांव आ गईं तो यहीं अकेले पूजा करने लगीं। अब हर साल यहां 50 गांव के लोग पूजा करने आते हैं। वहीं, संकट मोचन मंदिर के पूर्व प्रधान पुजारी स्वं. राजमंगल त्रिपाठी की तीसरी पीढ़ी रवींद्र त्रिपाठी परिवार संग माॅरीशस में छठ पूजा करते हैं। वह वहां पुरोहित हैं और पिछले कई साल से वहां छठ पूजा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जितेंद्र पत्नी संग ढकवां घाट पर देंगे सूर्यदेव को अर्घ्य : लखनऊ में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात कैथी निवासी जितेंद्र कुमार दूबे भी परिवार के साथ छठ पूजा करने काशी आए हैं। वह पत्नी बीना दूबे संग गौरीशंकर महादेव ढकवां घाट पर पूजा करेंगे और अर्घ्य देंगे। उनकी पत्नी 10 वर्षों से भी ज्यादा समय से छठ पूजा करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

75 साल की कृष्णावती देवी करती हैं सूर्यदेव की आराधना : कृष्णावती देवी की उम्र 75 साल है। वह 50 साल से छठ व्रत रख रही हैं। बिहार के गोपालगंज की मूल निवासी और लंका के छित्तूपुर में रह रहीं कृष्णावती को छठ पूजा के प्रति इतनी आस्था है कि और कोई व्रत भले न रहें, लेकिन इस पूजा के लिए पूरे उत्साह के साथ रखती हैं। उनके पुत्र वैभवमणि त्रिपाठी नगर निगम में कार्यरत हैं। 

पहली बार छठ पूजा करेंगी मनू और रूबी : चौबेपुर क्षेत्र के अजांव गांव के अरुण उपाध्याय की पत्नी मनू उपाध्याय पहली बार छठ पूजा करेंगी। वह काफी उत्साहित हैं। वे इस पूजा के लिए अपनी बहनों, रिश्तेदारों को भी घर बुलाई हैं। मनू ने बताया कि यह कठिन व्रत है, लेकिन छठ माता की कृपा से जरूर करूंगी। धौरहरा गांव के अजय चौबे की पत्नी रूबी भी पहली बार छठ पूजा करेंगी।

70 साल की मां सुशीला संग बरेका के अधिकारी करेंगे पूजा : बरेका में कार्यरत सहायक कार्य प्रबंधक धनंजय सिंह अपनी 70 वर्षीय मां सुशीला देवी, भाभी निभा सिंह और पत्नी विस्मिता कुमारी के साथ छठ पूजा करेंगे। उन्होंने बताया कि मां 40 साल से छठ पूजा कर रही हैं। उम्र अधिक होेने के बाद भी उन्होंने पूजा नहीं छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed