फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Changing weather is spoiling health, take care

बदलता मौसम बिगाड़ रहा सेहत, बरतें सावधानी

Tue, 07 Jun 2022 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Changing weather is spoiling health, take care
मौसम में बदलाव का असर सेहत पर देखने को मिल रहा है। दिन में गर्म हवाओं और तेज धूप के साथ तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। इन दिनों अस्पतालों की ओपीडी में भी पेट संबंधी बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। किसी को खाना न पचने की समस्या है तो कोई दस्त से परेशान है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है। ज्यादातर बच्चे उल्टी-दस्त से परेशान हैं।
विज्ञापन

दिन में गर्म हवा, चिलचिलाती धूप का सामना तो लोग कर ही रहे हैं, शाम को भी कोई राहत नहीं मिल पा रही है। पिछले दस दिनों से तापमान में भी उतार-चढ़ाव तेजी से देखने को मिल रहा है। दस दिन पहले तक जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और उससे कम पर आ गया था, वहीं अब बढ़ते बढ़ते 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इस वजह से बड़े, बुजुर्गों के साथ ही बच्चे भी परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

चिल्ड्रेन वार्ड में डायरिया वाले बच्चे ज्यादा
मंडलीय अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में डायरिया से ग्रसित बच्चे अधिक हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता ने बताया कि बच्चों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बड़ों के मुकाबले कम होती है। ऐसे में बदल रहे मौसम में उन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अस्पताल में बाल रोग विभाग की ओपीडी में आने वाले करीब 300 बच्चों में 30 से 40 बच्चों में उल्टी, दस्त, डायरिया की शिकायत मिली रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन
अस्पतालों की ओपीडी में भी इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ी है। फिजिशियन की ओपीडी में सुबह दस बजे ही मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है। सोमवार को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में मरीज हाथ में पर्चा लेकर ओपीडी के बाहर लाइन में लगे रहे। इसी तरह दीनदयाल अस्पताल और शास्त्री अस्पताल की ओपीडी में भी पेट संबंधी बीमारी के मरीज अधिक आ रहे हैं। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. हरिचरण सिंह के मुताबिक ओपीडी में पेट संबंधी बीमारी, नाक, गले में परेशानी के साथ ही स्किन संबंधी समस्या वाले मरीज भी आ रहे हैं।

उल्टी दस्त वाले मरीजों की संख्या ज्यादा
दीनदयाल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पीके सिंह के अनुसार 80 से 100 मरीज इन दिनों आ रहे हैं। इसमें 25 से 30 मरीज उल्टी, दस्त और बेचैनी वाले आ रहे हैं। जिस तरह से तापमान बदल रहा है, उससे सावधान रहने की जरूरत है। मंडलीय अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएन दीक्षित के अनुसार इस समय फंगल इंफेक्शन, धूप की वजह से त्वचा में जलन वाले मरीज अधिक आ रहे हैं, जिन्हें दवा के साथ ही सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।
यह बरतें सावधानी
बिना पूरी बांह का कपड़ा पहने बाहर धूप में न निकलें
खुले में बिकने वाले सामानों को खाने से बचें
बहुत जरूरी न हो तो बच्चों को धूप में लेकर बाहर न जाएं
शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें
शरीर में अगर कोई दाने निकल रहे हैं, खुजली हो रही है तो चिकित्सक को दिखाकर ही दवा लें
पहले से बीमार मरीजों की सेहत की लगातार मानीटरिंग करते रहें
तरबूज, खीरा, ककड़ी, खरबूज सहित मौसमी फल का अधिक सेवन करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed